फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Kareena , Rani Mukharji at cold war again?

चटर-पटरः करीना और रानी के बीच शुरू हुआ कोल्डवार

Sat, 15 Dec 2012 03:02 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Sat, 15 Dec 2012 03:02 PM IST
विज्ञापन
Kareena , Rani Mukharji at cold war again?

जी हां, कभी खास दोस्त मानी जानेवाली करीना कपूर और रानी मुखर्जी भी अब एक दूसरे से चिढ़ती नजर आ रही हैं। एक-दूसरे से चिढ़ने की रफ्तार हर रोज तेज होती जा रही हैं। करीना कपूर ने कई जगहों पर यह बात स्वीकारी है कि वे रानी मुखर्जी के काम को बेहद पसंद करती हैं। अभी फिल्म 'तलाश' में दोनों ने साथ काम भी किया। एक-दूसरे की उपेक्षा करने की प्रवृति 'तलाश' फिल्म के दौरान ही शुरू हुई।

विज्ञापन


फिल्म 'तलाश' की सक्सेस पार्टी में दोनों को एक दूसरे को इग्नोर करते हुए देखा गया। 'तलाश' के प्रीमियर में करीना का न आना भी चर्चा का विषय रहा। यह घटनाएं इस बात का इशारा कर रही हैं कि रानी और करीना में भी अब कोल्ड वार की शुरुआत हो चुकी है। बी टाउन में चर्चा है कि दरअसल, 'तलाश' फिल्म की सफलता का सारा श्रेय बतौर अभिनेत्री करीना कपूर को ही मिल रहा है। फिल्म में रानी से अधिक सीन करीना कपूर के हैं। दर्शकों को भी करीना ने ही लुभाया है। यहां तक कि सक्सेस पार्टी में भी मीडिया वाले भी करीना कपूर की तरफ दौड़ गये। जबकि रानी के आने पर मीडिया ने रानी की खास तस्वीरें नहीं लीं और न ही कोई खास दिलचस्पी ही दिखायी।
विज्ञापन


पार्टी में आमिर ने रानी से अधिक तवज्जो करीना को दी। करीना पार्टी में 11.30 बजे तक रहीं। उस वक्त तक रानी किसी को नजर नहीं आयीं। जबकि वह पार्टी में थीं। जब करीना चली गयीं फिर रानी पार्टी में सबकी नजरों में आयीं। साफ जाहिर है कि रानी को करीना की तारीफ सुन कर बिल्कुल अच्छा नहीं लगा है और वे इसलिए करीना से दूरी बनाती नजर आ रही हैं। अब यह देखना होगा कि यह शीतयुद्घ कितना ओर आगे जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रणबीर के साथ डेट करना चाहती हैं आलिया
महेश भट्ट की लाडली बिटिया और 'स्टूडेंट ऑफ़ द इयर' की नायिका आलिया भट्ट धीमे-धीमे फिल्मी गलियारों की तहजीब सीख रहीं हैं। उन्हें यह बात समझ में आने लगी है कि सुर्खियों में बने रहने के लिए यह जरूरी नहीं कि आप कि फिल्में रिलीज हों। दूसरी तरह से भी चर्चाओं में रहा जा सकता है। कौन सा बयान उनके लिए चर्चाएं बटोर सकता है यह भी वह सीख गई हैं। हाल ही में आलिया ने यह कहकर सबके चौंका दिया कि वह रणबीर कपूर की गर्ल्डफ्रेंड बनकर उनके साथ डेट करना चाहती हैं। भले ही यह रियल लाइफ में न होकर रील लाइफ में हो। उनकी यह खाविश जल्द ही पूरी होने वाली है। जी हाँ आलिया, पर्दे पर रनबीर कपूर के साथ रोमांस करती नज़र आएँगी। ख़बरों की माने तो इम्तिआज़ अली की अगली फिल्म में यह जोड़ी नज़र आ सकती है। इस फिल्म के लिए पहले दीपिका पादुकोन के नाम की चर्चा थी लेकिन रनबीर किसी नई लड़की के साथ फिल्म करना चाहते हैं। अजी लड़की तो पहले से तैयार बैठी है। देर किस बात की।

पूनम की शूटिंग देखने के लिए उमड़ रही है भीड़
जी हां, यह खबर आपको चौंका सकती है। लेकिन यह सच है कि सेक्स सिंबल मानी जानीवाली अभिनेत्री-मॉडल पूनम पांडे का जलवा इन दिनों इस कदर हावी है कि वह दबंग खान यानी सलमान खान पर भी भारी पड़ रही हैं। दरअसल इन दिनों पूनम पांडेय की फिल्म 'नशा' की शूटिंग जहां पर हो रही है उसी जगह 'दबंग2' की डबिंग भी हो रही है। वहां के लोग जिस तरह सलमान को देखने के लिए उमड़ पड़े थे, उससे कहीं और ज्यादा लोग पूनम को देखने के लिए आ रहे हैं। चूंकि पूनम अपनी हॉट अदाओं के लिए लोकप्रिय हैं इसलिए आने वालों को लगता है कि पूनम की शूटिंग में जाने क्या देखने को मिल जाए। पूनम के शेट पर भीड़ इतनी बढ़ रही है कि उसे रोक पाना मुश्किल हो रहा है। यदि पैमाना आने वाली भीड़ का है तो पूनम की लोकप्रियता सलमान खान से भी ज्यादा है। आगे देखना यह है कि उनकी फिल्म 'नशा' का प्रशंसकों पर कितना नशा चढ़ता है।

हर पल बिटिया के साथ रहना चाहती हैं ऐश
बॉलीवुड की सबसे सुंदर मॉम ऐश्वर्य राय इन दिनों मां बन कर बेहद खुश हैं। वे देश हो या विदेश कहीं भी किसी भी इवेंट में शामिल होती हैं वहां आराध्या के बारे में बात जरूर करती हैं। उनका कहना है कि वह अपनी प्यारी बेटी आराध्या के साथ वक्त बिताकर बेहद खुश हैं। बकौल ऐश उसकी हर एक छोटी छोटी हरकत इतनी क्यूट है जिसे मैं बयां नहीं कर सकती। मैं अभी उसकी जरूरत हूं और मैं उसके लिए अपनी मां की तरह बनने की कोशिश कर रही हूं। मुझे उम्मीद है कि मैं उसकी सुपरमॉम बन पाऊंगी। यह मेरे लिए एक चुनौती की तरह है। ऐश ने साफ कहा है कि उन्हें पब्लिक प्लेस पर आराध्या को लेकर जाना बिलकुल पसंद नहीं है और न ही परिवार के किसी सदस्य को यह पसंद है। उन्होंने कहा कि आराध्या सबकी प्यारी है और जब मैं फिल्मों में वापसी करूंगी तो सबको पता चल जायेगा। फिलहाल तो मैं 24 घंटे उसके साथ ही व्यस्त रहती हूं। वक्त मिले तभी किसी की स्क्रिप्ट सुनती हूं।


नरगिस के लिए आदित्य से पैरवी कर रहे हैं उदय
इम्तियाज अली की खोज नरगिस फाकरी और उदय चोपड़ा की डेटिंग की खबर तो हम आपको दे ही चुके हैं। यश चोपड़ा के निधन के बाद उदय को सबसे ज्यादा सपोर्ट नरगिस फाकरी ने किया था। यही वजह है कि अब दोनों दोस्त बनने के बाद एक-दूसरे के प्रेमी भी बन चुके हैं। नजदीकियां इतनी बढ़ चुकी है कि उदय नरगिस को फिल्में दिलाने में भी मदद कर रहे हैं। खबर है कि यशराज फिल्म को जब फिल्म 'औरंगजेब' में अर्जुन कपूर के अपोजिट किसी अभिनेत्री को लेना था तो उस वक्त उदय ने ही नरगिस को यशराज में इंट्रोडयूस किया था। हालांकि उनकी बात नहीं बन पायी। नरगिस ने ऑडीशन दिया पर वह सेलेक्ट नहीं हुईं। इसके बावजूद उदय अभी हार मानने को तैयार नहीं हैं। वे लगातार अपने भाई आदित्य से नरगिस की पैरवी कर रहे हैं कि वे किसी एक फिल्म में तो कम से कम नरगिस को जरूर ले लें। यहां तक कि वे खुद नरगिस को हिंदी सिखाने की कोशिश भी कर रहे हैं ताकि उन्हें हिंदी फिल्मों में आसानी से काम मिल जाये। अब उदय की मेहनत कितनी रंग ला पाती है। यह तो आनेवाले समय में ही पता चल पायेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed