करीना कपूर बनाएंगी सिक्सपैक
जीरो फिगर दिखाकर करीना कपूर बॉलीवुड में अपने जलवे दिखा ही चुकी हैं अब एक बार फिर वह अपने फिगर के साथ एक अनोखा प्रयोग करने जा रही हैं।
ऐसा प्रयोग अभी तक हॉलीवुड की नायिकाएं ही करती रही हैं। हिंदी फिल्मों में संभवतः यह पहली बार होगा।
यह मामला करीना कपूर की आने वाली फिल्म 'शुद्घि' से जुड़ा हुआ है। इस फिल्म के लिए करीना कपूर सिक्स पैक बना रही हैं।
इस फिल्म में ऋतिक रोशन उनके हीरो हैं। कमाल की बात ये है कि ऋतिक के होते हुए सिक्स पैक के जलवे आपको करीना दिखाएंगी।
करीना इसके पहले 'टशन' फिल्म में अपने जीरो फीगर के लिए चर्चाओं में आईं थीं।