फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Kareena Kapoor to turn size zero again

करीना फिर दिखेंगी साइज जीरो में

Tue, 05 Feb 2013 12:08 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Tue, 05 Feb 2013 12:08 PM IST
विज्ञापन
Kareena Kapoor to turn size zero again

करीना कपूर एक बार फिर से साइज जीरो में दिखने जा रही हैं। वह करण जौहर के होम प्रोडक्शन की फिल्म ‘गोरी तेरे प्यार में’ में बिल्कुल दुबली पतली नजर आएंगी। करीना इसके पहले 'टशन' फिल्म में साइज जीरो में नजर आ चुकी हैं। ‘एक मैं और एक तू’ के बाद फिल्म ‘गोरी तेरे प्यार में’ दोबारा उनकी जोड़ी इमरान खान के साथ बन रही है।

विज्ञापन


‘आई हेट लव स्टोरीज’ निर्देशित करने वाले पुनीत मल्होत्रा इस फिल्म का निर्देशन करेंगे। इस फिल्म के बारे में करीना कहती हैं कि पुनीत अपनी फिल्म में मुझे बिल्कुल स्टाइलिश अंदाज में पेश करना चाहते हैं। वह चाहते हैं कि इस फिल्म में मैं कुछ यंग दिखूं। इसके लिए मुझे अपना वजन कम करना होगा। करीना कहती हैं कि इस फिल्म में पांच रोमांटिक गाने भी होंगे।
विज्ञापन


नए लुक में आने के लिए करीना ने अभ्यास भी शुरू कर दिया है। वह कहती हैं कि मैं रोजाना योग कर रही हूं। यह योग आसन कठिन मुद्राओं वाले हैं। इन योग आसनों से मुझे रोल के अनुरूप काया मिल जाएगी। करीना कपूर हाल ही में ही ‘दबंग 2’ के एक आइटम नंबर में नजर आयी थी। इस गाने में वह थोड़ी मोटी नजर आयीं थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed