सोशल मीडिया: करीना कपूर ने बेटे जेह की पुरानी फोटो की शेयर, लिखा- मेरी जिंदगी...
एक्ट्रेस करीना कपूर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। हाल ही में, उन्होंने अपने बेटे जेह की एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर के साथ उन्होंने बेहद ही प्यारा कैप्शन दिया है, जिसके जरिए उन्होंने अपने बेटे पर खूब सारा प्यार लुटाया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बॉलीवुड इंडस्ट्री की खूबसूरत अभिनेत्री करीना कपूर दो बच्चों की मां हैं। एक्ट्रेस के बड़े बेटे का नाम तैमूर अली खान और उनके दूसरे बेटे का नाम जहांगीर अली खान उर्फ जेह है। जहांगीर अपने जन्म के बाद से ही चर्चाओं में बने हुए हैं। करीना ने जेह को 21 फरवरी 2021 को जन्म दिया था और तब ही करीना ने फैसला कर लिया था कि, वह अपने बेटे जेह को मीडिया लाइमलाइट से दूर रखेंगी, जिसकी झलक फैंस को कई बार देखने को मिल गई है। लेकिन ये भी सच है कि, अपने इस फैसले के बीच करीना खुद अक्सर सोशल मीडिया पर अपने बेटे की तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। हाल ही में, करीना कपूर ने अपने बेटे जेह की एक थ्रोबैक तस्वीर शेयर की है, जिसमें एक्ट्रेस ने अपने बेटे का चेहरा छुपाया हुआ है।
दरअसल, करीना कपूर ने 5 अक्तूबर को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने बेटे जेह की थ्रोबैक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में देखा जा सकता है कि, करीना का बेटा जहांगीर आराम से पालने में सो रहा है। इस दौरान जेह ने एक टी-शर्ट और शॉट्स पहना हुआ है। हालांकि, करीना ने इस तस्वीर में भी अपने बेटे का चेहरा छुपाया हुआ है। तस्वीर में देखा जा सकता है कि, जेह का सिर्फ आधा चेहरा ही नजर आ रहा है।
इस तस्वीर के साथ करीना कपूर ने बेहद ही प्यारा कैप्शन दिया है। करीना ने अपने बेटे जहांगीर पर ढेर सारा प्यार लुटाते हुए लिखा है, 'मेरी जिंदगी, आपके गाल और लाड़-प्यार मुझे पूरा करते हैं।' इसके साथ एक्ट्रेस ने दो हार्ट इमोजी भी लगाई हैं।
इससे पहले, करीना ने मालदीव वेकेशन के दौरान अपने बेटे जेह की तस्वीर शेयर की थी। इस तस्वीर के जरिए करीना ने बताया था कि, उनका बेटा जेह छह महीने का हो गया है। तस्वीर में करीना अपने बेटे जेह को गोद में लिए हुई नजर आई थीं और वह अपने बेटे का सिर बेहद प्यार से चूम रही थीं। वहीं, इस मौके पर जेह का चेहरे दूसरी तरफ था। इस तस्वीर को सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया गया था।
बता दें कि, करीना कपूर और सैफ अली खान को अपने बेटे का नाम जहांगीर रखने की वजह से काफी ट्रोल होना पड़ा था। इस पूरे मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए करीना कपूर खान ने अपने एक इंटरव्यू में कहा था कि वो सकारात्मक व्यक्ति हैं। उनका कहना था कि वो ट्रोलर्स के बारे में नहीं सोचती हैं। वो खुश और संतुष्ट हैं। करीना का यह भी कहना था कि उन्होंने अपने दूसरे बेटे का नाम जहांगीर कुछ सोचकर नहीं रखा। यह नाम उनको और परिवार को पसंद आया इसलिए रख दिया।