फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Kareena Kapoor shared photo of her son Jeh say my life

सोशल मीडिया: करीना कपूर ने बेटे जेह की पुरानी फोटो की शेयर, लिखा- मेरी जिंदगी...

Tue, 05 Oct 2021 02:51 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क
एंटरटेनमेंट डेस्क Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Tue, 05 Oct 2021 02:51 PM IST
सार

एक्ट्रेस करीना कपूर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। हाल ही में, उन्होंने अपने बेटे जेह की एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर के साथ उन्होंने बेहद ही प्यारा कैप्शन दिया है, जिसके जरिए उन्होंने अपने बेटे पर खूब सारा प्यार लुटाया है। 

विज्ञापन
Kareena Kapoor shared photo of her son Jeh say my life
करीना कपूर का बेटा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बॉलीवुड इंडस्ट्री की खूबसूरत अभिनेत्री करीना कपूर दो बच्चों की मां हैं। एक्ट्रेस के बड़े बेटे का नाम तैमूर अली खान और उनके दूसरे बेटे का नाम जहांगीर अली खान उर्फ जेह है। जहांगीर अपने जन्म के बाद से ही चर्चाओं में बने हुए हैं। करीना ने जेह को 21 फरवरी 2021 को जन्म दिया था और तब ही करीना ने फैसला कर लिया था कि, वह अपने बेटे जेह को मीडिया लाइमलाइट से दूर रखेंगी, जिसकी झलक फैंस को कई बार देखने को मिल गई है। लेकिन ये भी सच है कि, अपने इस फैसले के बीच करीना खुद अक्सर सोशल मीडिया पर अपने बेटे की तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। हाल ही में, करीना कपूर ने अपने बेटे जेह की एक थ्रोबैक तस्वीर शेयर की है, जिसमें एक्ट्रेस ने अपने बेटे का चेहरा छुपाया हुआ है। 

विज्ञापन


दरअसल, करीना कपूर ने 5 अक्तूबर को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने बेटे जेह की थ्रोबैक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में देखा जा सकता है कि, करीना का बेटा जहांगीर आराम से पालने में सो रहा है। इस दौरान जेह ने एक टी-शर्ट और शॉट्स पहना हुआ है। हालांकि, करीना ने इस तस्वीर में भी अपने बेटे का चेहरा छुपाया हुआ है। तस्वीर में देखा जा सकता है कि, जेह का सिर्फ आधा चेहरा ही नजर आ रहा है। 
विज्ञापन


इस तस्वीर के साथ करीना कपूर ने बेहद ही प्यारा कैप्शन दिया है। करीना ने अपने बेटे जहांगीर पर ढेर सारा प्यार लुटाते हुए लिखा है, 'मेरी जिंदगी, आपके गाल और लाड़-प्यार मुझे पूरा करते हैं।' इसके साथ एक्ट्रेस ने दो हार्ट इमोजी भी लगाई हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले, करीना ने मालदीव वेकेशन के दौरान अपने बेटे जेह की तस्वीर शेयर की थी। इस तस्वीर के जरिए करीना ने बताया था कि, उनका बेटा जेह छह महीने का हो गया है। तस्वीर में करीना अपने बेटे जेह को गोद में लिए हुई नजर आई थीं और वह अपने बेटे का सिर बेहद प्यार से चूम रही थीं। वहीं, इस मौके पर जेह का चेहरे दूसरी तरफ था। इस तस्वीर को सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया गया था।


बता दें कि, करीना कपूर और सैफ अली खान को अपने बेटे का नाम जहांगीर रखने की वजह से काफी ट्रोल होना पड़ा था। इस पूरे मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए करीना कपूर खान ने अपने एक इंटरव्यू में कहा था कि वो सकारात्मक व्यक्ति हैं। उनका कहना था कि वो ट्रोलर्स के बारे में नहीं सोचती हैं। वो खुश और संतुष्ट हैं। करीना का यह भी कहना था कि उन्होंने अपने दूसरे बेटे का नाम जहांगीर कुछ सोचकर नहीं रखा। यह नाम उनको और परिवार को पसंद आया इसलिए रख दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed