फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   kareena kapoor reduse her wait again

चौंकाएगा करीना कपूर का ये नया अवतार

Wed, 23 Oct 2013 12:28 PM IST
अमर उजाला, मुंबई
अमर उजाला, मुंबई Updated Wed, 23 Oct 2013 12:28 PM IST
विज्ञापन
kareena kapoor reduse her wait again
करीना कपूर ने एक बार फिर अपने किरदार के लिए वजन घटाया है। करण मल्होत्रा के निर्देशन में बन रही आगामी फिल्म शुद्धि में करीना कपूर की भूमिका काफी चुनौतीपूर्ण है।
विज्ञापन


इस फिल्म में उनका डबल रोल तो नहीं है, लेकिन वे दो कालखंड में दिखाई देंगी। 1960 के कालखंड के किरदार के लिए उन्होंने शारीरिक सौष्ठवता का खयाल करना शुरू किया है।
विज्ञापन


साठ के दौर को परदे पर जीवंत करने के लिए बेबो को डाइटिंग के अलावा अपनी ड्रेस पर भी खासा ध्यान केंद्रित करना होगा। यही वजह है कि करीना कहीं भी रहें, वे हमेशा मनीष मल्होत्रा के टच में रहती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



करीना को धर्मा प्रोडक्शन और बालाजी फिल्म्स की एक और फिल्म 'बदतमीज दिल' की शूटिंग की शुरूआत भी इसी साल करनी थी, लेकिन समय की कमी की वजह से वे अब इसे नए साल में करेंगी।


लोग अभी तक बेबो की जीरो साइज बॉडी को भूले नहीं हैं। क्या इस बार भी वे कुछ इसी तरह का छरहरा शरीर चाह रही हैं? इस बारे में करीना के करीबी सूत्रों का कहना है कि अब वे जीरो साइज बॉडी की हिमायती नहीं हैं। फिल्म 'शुद्धि' में उनकी बॉडी जीरो साइज न होकर कमनीय होगी। इस किरदार में वे अपनी उम्र से काफी कम लगेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed