{"_id":"b8cfe6dc-9139-11e2-b06d-d4ae52bc57c2","slug":"kareena-kapoor-not-yet-finalised-for-shuddhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"'शुद्धि' के लिए अभी करीना फाइनल नहीं: करन मल्होत्रा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'शुद्धि' के लिए अभी करीना फाइनल नहीं: करन मल्होत्रा
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Wed, 20 Mar 2013 02:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिछले काफी दिनों से इस बात को लेकर चर्चा है कि करण मल्होत्रा की फिल्म शुद्धि के लिए ऋतिक रोशन के अपोजिट करीना को कास्ट किया जा रहा है। लेकिन खुद इसके निर्देशक करण मल्होत्रा का कहना है कि हमने करीना या किसी भी अभिनेत्री से अब तक 'शुद्धि' के लिए बात नहीं की है।
विज्ञापन
करण ने कहा है कि फिल्म 'शुद्धि' के लिए करीना को फाइनल करने की जो खबरें आ रही हैं। उनमें कोई सच्चाई नहीं हैं, क्योंकि अभी तक इस फिल्म की स्क्रिप्ट भी फाइनल नहीं हुई है और न ही यह निर्णय लिया गया है कि इस फिल्म में किस अभिनेत्री को कास्ट किया जाये।
विज्ञापन
करण की बातों से स्पष्ट है कि जबकि अभी करीना का नाम फाइनल नहीं है तो हो सकता है इसमें किसी अन्य अभिनेत्री को भी कास्ट किया जाये। वैसे बी टाउन में चर्चा है कि या तो करीना या तो दीपिका ही इस फिल्म में लीड किरदार निभायेंगी। चूंकि करीना और दीपिका दोनों ही धर्मा प्रोडक्शन की पसंदीदा अभिनेत्रियों में से एक हैं। दोनों की ही जोड़ी ऋतिक रोशन के साथ जंचेगी।
विज्ञापन
बताते चलें कि करीना धर्मा प्रोडक्शन की ही फिल्म 'गोरी तेरे प्यार में' की शूटिंग कर रही हैं तो दूसरी तरफ धर्मा प्रोडक्शन की फिल्म 'ये जवानी है दीवानी' में दीपिका पादुकोण लीड किरदार में हैं। यह फिल्म 30 मई को रिलीज होने जा रही है।