{"_id":"61a891296dc3290e405e1e92","slug":"kareena-kapoor-khan-says-love-you-too-as-saba-pens-note-shares-unseen-old-pic-with-her","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोशल मीडिया: सबा अली खान ने भाभी करीना कपूर के साथ फोटो शेयर कर लिखा- लव यू, मिला यह जवाब","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सोशल मीडिया: सबा अली खान ने भाभी करीना कपूर के साथ फोटो शेयर कर लिखा- लव यू, मिला यह जवाब
Thu, 02 Dec 2021 03:02 PM IST
ललित फुलारा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: ललित फुलारा
Updated Thu, 02 Dec 2021 03:02 PM IST
सार
सबा अली खान ने इंस्टाग्राम पर अपनी और भाभी करीना कपूर खान की एक अनसीन थ्रोबैक तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर में सबा और करीना कैमरे की तरफ देखकर एक-दूसरे को गले लगा रहे हैं।
विज्ञापन
करीना कपूर खान
- फोटो : इंस्टाग्राम
विस्तार
सबा अली खान ने इंस्टाग्राम पर अपनी और भाभी करीना कपूर खान की एक अनसीन थ्रोबैक तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर में सबा और करीना कैमरे की तरफ देखकर एक-दूसरे को गले लगा रहे हैं। करीना कपूर खान के हाथ में कप है और सबा अली खान फोटो में बेहद प्रसन्न लग रही हैं। इस फोटो में करीना ने बहुरंगी फूलों से प्रिंटिड सूट पहन रखा है और उनके बाल पीछे की तरफ बंधे हुए हैं। उन्होंने अपने कंधे पर हरे रंग का छोटा बैग लटका रखा है और कानों में झुमके पहन रखे हैं।
विज्ञापन
वहीं, सबा अली खान ने पर्पल ड्रेस और हूप इयररिंग्स पहन रखी हैं। उन्होंने इस फोटो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, लव यू... हम जो लम्हें शेयर करते हैं, पलों को साथ बिताते हैं.. हमारी जर्नी भर जाए, प्यार भरी हंसी और और गले मिलें। सबा की इस पोस्ट को भाभी करीना कपूर ने भी अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर शेयर किया है। उन्होंने यह पोस्ट शेयर करते हुए लिखा है, लव यू टू। यह लिखते हुए करीना कपूर खा ने दिल और आंख वाली इमोजी बनाई है। इसके बाद सबा अली खान ने ऑलवेज एंड फॉरएवर स्टिकर लगाकर इस पोस्ट को फिर से शेयर किया है।
विज्ञापन
View this post on Instagram
विज्ञापन
सबा अली खान की पोस्ट को अब तक 4 हजार से ज्यादा लोगों ने शेयर किया है। इस पर जमकर टिप्पणियां आ रही हैं और लोग भाभी करीना के साथ उनकी इस तस्वीर को पसंद कर रहे हैं। जहां लोग इस तस्वीर को पसंद कर रहे हैं वहीं कुछ लोग मौज भी ले रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है- चाची कितना मेकअप करते हो। एक अन्य यूजर ने करीना और सबा की जोड़ी को दुनिया की सबसे खूबसूरत जोड़ी बताया है।