{"_id":"278abcf2-d02b-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"kareena-kapoor-in-zoya-akhtar-s-next","type":"story","status":"publish","title_hn":"अभी भी बना हुआ है करीना पर सस्पेंस","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
अभी भी बना हुआ है करीना पर सस्पेंस
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Sat, 08 Jun 2013 04:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जोया अख्तर की अगली फिल्म में करीना कपूर काम करने वाली हैं या नहीं, इस मामले में अभी तक सस्पेंस बना हुआ है। दोनों ही तरफ से अभी इस मामले में चुप्पी की स्थिति है।
विज्ञापन
जोया ने जब करीना को यह फिल्म ऑफर की थी, तब रणबीर कपूर उनके भाई का किरदार अदा करने जा रहे थे। हालांकि तब बेबो ने जोया की फिल्म में काम करने के लिए तत्काल जवाब नहीं दिया था।
विज्ञापन
लेकिन रणबीर काफी उत्सुक थे कि उनकी रियल लाइफ बहन परदे पर भी ऐसा ही किरदार अदा करनेवाली हैं। परंतु इस बीच सीन एकदम बदल गया। जैसे ही करीना जोया की फिल्म में काम करने के लिए राजी हुईं कि रणबीर इस फिल्म से अलग हो गए।
विज्ञापन
बात कुछ समझ में नहीं आई। चूंकि रणबीर ने जोया से स्पष्ट कह दिया है कि उनके पास तारीखों की काफी कमी है, इसलिए वे काम करने में असमर्थ हैं। खैर, इधर जोया ने रणबीर कपूर की जगह रणवीर सिंह को साइन कर लिया।
अब सुनने में आ रहा है कि करीना रणवीर की बहन बनने में आनाकानी कर रही हैं। हालांकि करीना के करीबियों का कहना है कि बेबो स्क्रिप्ट को ही महत्व देती हैं, इसलिए स्क्रिप्ट पढऩे के बाद ही वे अंतिम निर्णय लेंगी। उन्हें रणवीर सिंह से कोई प्रॉब्लम नहीं है।