{"_id":"a6b7c94a3303b72d7861b6977cabd2dd","slug":"kareena-kapoor-hav-t-fast-on-karwa-chauth","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले करवाचौथ पर सैफ का दिल तोड़ेंगी करीना!","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
पहले करवाचौथ पर सैफ का दिल तोड़ेंगी करीना!
दिल्ली,अमर उजाला
Updated Tue, 22 Oct 2013 11:42 AM IST
विज्ञापन
करवाचौथ पर करीना कपूर ने एक ऐसी बात कही है जो शायद सैफ अली खान का दिल तोड़ सकती है। केवल बात ही नहीं करीना ने जो कहा है वो करने भी जा रही हैं।
विज्ञापन
जहां सभी महिलाएं इस खास मौके पर अपने पति की सलामता के लिए व्रत रख रहीं हैं तो वहीं करीना ने करवाचौथ नहीं मनाने की बात कही हैं।
वैसे विचारों से बिंदास करीना ने शादी भी बहुत ही सिंपल तरीके से की थी। और अब अपने पहले करवाचौथ पर भी किसी फॉरमेलिटी का उनका कोई इरादा नहीं है।
करीना ने कहा है कि वो कोई व्रत नहीं रखेंगी उनका ये भी कहना है कि भूखे रहना अपने पति से प्यार दिखाने का कोई सार्टिफिकेट नहीं है। ये सब दिखावे की बाते हैं। प्यार दिल से होता है न कि किसी बाहरी आडंबर दिखाने से।
विज्ञापन