Troll: करीना कपूर के कपड़े देख हैरान हुए लोग, ट्रोल करते हुए बोले- ‘पैंट पहनना भूल गई’
करीना कपूर की सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें वायरल हो रही हैं, जिसमें एक्ट्रेस जो कपड़े पहने हुए नजर आ रही हैं, उसे देखकर लोग हैरान हैं। ऐसे में करीना को ट्रोल किया जा रहा है।
विस्तार
करीना कपूर बॉलीवुड की शानदार अभिनेत्री हैं, जो अपनी फिल्मों से फैंस के दिलों पर राज करती हैं लेकिन उनका फैशन सेंस भी कमाल का है। करीना जो भी पहनी हैं वो फैशन में आ जाता है। इतना ही नहीं, फैंस उनके स्टाइल को कॉपी करने की कोशिश भी करते हैं। लेकिन कई बार करीना कपूर अपने कपड़ों की वजह से ट्रोल भी हो जाती हैं और इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ है। बीती रात, करीना कपूर अपने दोस्त और फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के घर पहुंचीं। इस दौरान करीना कपूर ने जो पहना हुआ था, वो अब चर्चाओं में बना हुआ है। उनकी तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं, जिसे देखकर यूजर्स खुद को प्रतिक्रिया देने से रोक नहीं पा रहे हैं।
दरअसल, करीना कपूर ने यहां पर ब्लैक कलर की ओवरसाइज टीशर्ट के साथ ब्लैक शॉर्ट्स और ब्लैक शूज पहने हुए थे। एक्ट्रेस की ये टीर्शट Balenciaga कंपनी की है, जिसकी कीमत 33 हजार रुपये बताई जा रही है। एक्ट्रेस ने अपने लुक को बालों का जूड़ा बनाकर पूरा किया था। इसके साथ ही उन्होंने एक गोल्डन कलर का बैग लिया हुआ था। करीना का ये लुक उनके फैंस को काफी पसंद आया, जिस वजह से फैंस उनकी तारीफ कर रहे हैं।
View this post on Instagram
हालांकि, कुछ लोगों को करीना कपूर का ये लुक बिल्कुल भी पसंद नहीं आया, जिस वजह से लोग उन्हें ट्रोल करते हुए दिखाई दे रहे हैं। एक यूजर ने करीना के लिए लिखा है, ‘पैंट पहनना भूल गई।’ वहीं, दूसरे यूजर ने कमेंट करते हुए पूछा, ‘मनीष मल्होत्रा के घर कपड़े सिलवाने आई होगी।’ इसी तरह कई यूजर ने करीना कपूर पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।
करीना कपूर कुछ दिनों पहले कोरोना वायरस की चपेट में आ गई थीं, जिसके बाद वह क्वारंटीन में थीं। इन दिनों करीना अपने बेटों तैमूर और जेह व पति सैफ अली खान से दूर थीं, जिस वजह से करीना ने उन्हें याद करते हुए एक पोस्ट भी शेयर किया था। हालांकि, वह पूरी तरह ठीक हैं।