फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Kareena Kapoor Cousin Zahan Kapoor Talk About Saif Ali Khan Stabbing Attack

Zahan Kapoor: करीना के भाई जहान कपूर ने सैफ पर हुए हमले को डरावना बताया, बोले-यह परेशान करने वाली बात रही

Wed, 29 Jan 2025 11:33 AM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Wed, 29 Jan 2025 11:33 AM IST
सार

इन दिनों करीना कपूर के कजिन जहान कपूर अपनी एक वेब सीरीज ‘ब्लैक वारंट’ को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में जहान कपूर ने सैफ अली खान पर हुए हमले को लेकर भी बात की। वह इसे परिवार के लिए डरावनी घटना बता रहे हैं। 

विज्ञापन
Kareena Kapoor Cousin Zahan Kapoor Talk About Saif Ali Khan Stabbing Attack
जहान कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम-@zahankapoor

विस्तार

करीना कपूर के कजिन जहान कपूर विक्रमादित्य मोटवानी की वेब सीरीज ‘ब्लैक वारंट’ में एक पुलिस ऑफिसर के रोल में नजर आ रहे हैं। यह सीरीज तिहाड़ जेल की सच्ची घटनाओं पर आधारित है। सीरीज में जहान कपूर के काम की तारीफ हो रही है। हाल ही में इसी सीरीज को लेकर जहान कपूर ने एक इंटरव्यू दिया। इस दौरान सैफ अली खान पर हुए हमले का भी जिक्र किया। 

विज्ञापन

 घटना को डरावना बताया 
जहान कपूर ने सैफ अली खान पर हुए हमले के बारे में कहा- ‘यह बहुत ही परेशान करने वाली बात रही।’ वह कहते हैं कि इस घटना का असर परिवार और उनकी मेंटल हेल्थ पर भी हुआ है। वह इस घटना को मुश्किल से भूलाने वाला बताते हैं। 

विज्ञापन
ये खबर भी पढ़ें: Black Warrant Screening: ब्लैक वारंट की हुई स्क्रीनिंग, चचेरे भाई जहान को सपोर्ट करने पहुंचे रणबीर कपूर
विज्ञापन
विज्ञापन

हमला क्यों हुआ समझ नहीं आया 
जहान कपूर का यह भी मानना है कि सैफ अली खान पर हुए हमले के बाद काफी चीजें उनके आसपास बदल गई हैं। वह कहते हैं, ‘मुझे नहीं लगता कि कोई इस घटना को समझ सकता है। यह क्यों हुई? इसका कारण क्या था? यह सब बहुत ही कंफ्यूजिंग है।’ 

ये खबर भी पढ़ें: Black Warrant Review: चाचा नेहरू की जेल, जैल सिंह और जानदार अदाकारी जहान कपूर की, गालियां छोड़ बाकी सब अच्छा 

केस में आए नए मोड़ पर बोलने से बचे 
सैफ अली खान पर हुए हमले और इससे जुड़े केस में नए मोड़ आ रहे हैं। इस बारे में जब जहान कपूर से जब पूछा गया तो वह टिप्पणी करते हुए अलर्ट नजर आए। वह बताते हैं कि इस बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं है। जहान कपूर कहते हैं, ‘मुझे बस उम्मीद है कि इस बुरी घटना से परिवार उबर जाए, क्योंकि मुझे पता है कि यह हम सबके लिए बहुत ही मुश्किल समय है।’

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed