फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Ranbir Kapoor Attends support Cousin Zahan we series Black Warrant Screening video goes viral

Black Warrant Screening: ब्लैक वारंट की हुई स्क्रीनिंग, चचेरे भाई जहान को सपोर्ट करने पहुंचे रणबीर कपूर

Fri, 10 Jan 2025 11:55 AM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Fri, 10 Jan 2025 11:55 AM IST
सार

जहान कपूर अभिनीत थ्रिलर वेब सीरीज ब्लैक वारंट के निर्माताओं ने मुंबई में इसकी स्क्रीनिंग का भव्य आयोजन किया। इस दौरान रणबीर कपूर अपने कजिन भाई जहान को सपोर्ट करने के लिए स्क्रीनिंग पर पहुंचे।
 

विज्ञापन
Ranbir Kapoor Attends support Cousin Zahan we series Black Warrant Screening video goes viral
ब्लैक वारंट की स्क्रीनिंग के दौरान रणबीर कपूर-जहान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दिवंगत दिग्गज अभिनेता शशि कपूर के पोते जहान कपूर ने थ्रिलर सीरीज ब्लैक वारंट से अपना फिल्मी करियर शुरू किया है। जहान अभिनीत थ्रिलर सीरीज ब्लैक वारंट के निर्माताओं ने गुरुवार रात मुंबई में इसकी स्क्रीनिंग का आयोजन किया। इस दौरान बॉलीवुड की कई हस्तियां शामिल हुईं। स्क्रीनिंग में जहान के चचेरे भाई और अभिनेता रणबीर कपूर भी शामिल हुए, जो अपने छोटे भाई का समर्थन करने आए। 
विज्ञापन

 

ब्लैक वारंट की स्क्रीनिंग पर पहुंचे रणबीर कपूर
ब्लैक वारंट की स्क्रीनिंग की स्क्रीनिंग में रॉकस्टार अभिनेता रणबीर कपूर और जहान की कई तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं, जिस पर प्रशंसक लगातार अपने कमेंट शेयर कर रहे हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)



 
विज्ञापन
विज्ञापन

वीडियो में दिखी जहान-रणबीर की बॉन्डिंग
सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है, जिसमें रणबीर कपूर और जहान कपूर को एक साथ पोज देते हुए देखा जा सकता है। वीडियो में आगे जहान के बाहर निकलने से पहले चचेरे भाई-बहन एक छोटी सी बातचीत करते हैं। इसके बाद, एनिमल अभिनेता रणबीर ने पैपराजी को जमकर पोज भी दिए।
विज्ञापन

रणबीर-जाहन का लुक
रणबीर कैजुअल लेकिन स्टाइलिश डेनिम-ऑन-डेनिम आउटफिट में शानदार दिखे। उन्होंने क्लासिक व्हाइट टी-शर्ट को डेनिम जैकेट और मैचिंग कार्गो के साथ पहना। दूसरी ओर, जहान ने डार्क ब्लू जींस के साथ ब्लैक टी-शर्ट के साथ ब्राउन जैकेट पहनी। उन्होंने अपने लुक को ब्लैक फॉर्मल शूज के साथ पूरा किया।

यह भी पढ़ें:
Salman Khan: जब सलमान खान ने इस क्रिकेटर के साथ मिलकर उड़ाया विवेक ओबेरॉय का मजाक, बोले- उनकी जिंदगी छोटी...
 

ब्लैक वारंट की स्क्रीनिंग में रणबीर के अलावा कई सितारे हुए शामिल
रणबीर के अलावा, कल रात ब्लैक वारंट की स्क्रीनिंग में अनन्या पांडे, प्रतीक गांधी, फातिमा सना शेख, अली फजल, अनुराग कश्यप, महेश भट्ट और नीतू कपूर जैसे कई सितारे शामिल हुए।
 

ब्लैक वारंट
विक्रमादित्य मोटवानी द्वारा निर्देशित इस सीरीज में जहान के अलावा राजश्री देशपांडे, राहुल भट्ट, अनुराग सिंह, परमवीर सिंह चीमा और सिद्धांत गुप्ता भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। यह आज यानी 10 जनवरी को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रही है। यह सीरीज सुनील कुमार गुप्ता (जहान द्वारा अभिनीत) के जीवन पर आधारित है, जिसमें तिहाड़ जेल की कहानी को दिखाया गया है।

यह भी पढ़ें:
Game Changer Leaked: राम चरण की गेम चेंजर हुई पाइरेसी का शिकार? रिलीज के कुछ ही घंटों बाद ऑनलाइन हुई लीक
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed