{"_id":"98fa1ac58a1bfe6f2d3d4b122da43e76","slug":"kareena-and-hrithik-will-work-again","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऋतिक-करीना साथ-साथ, सुजैन को दिक्कत नहीं?","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
ऋतिक-करीना साथ-साथ, सुजैन को दिक्कत नहीं?
नई दिल्ली/ इंटरनेट
Updated Thu, 01 Aug 2013 12:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिछले काफी दिनों से इस बात को लेकर चर्चा थी कि ऋतिक रोशन और करीना कपूर जल्द ही एक साथ फिर से काम करने जा रहे हैं। लगभग 12 साल के बाद ऋतिक और करीना परदे पर साथ साथ दिखेंगे।
विज्ञापन
यह खबर पक्की हो चुकी है कि करन जौहर की फिल्म शुद्धि में करीना और ऋतिक साथ साथ काम करेंगे। खुद करन जौहर ने इस खबर की पुष्टि की है कि वे इस बात को लेकर उत्साहित हैं कि करीना और ऋतिक फिर से साथ साथ काम करेंगे।
विज्ञापन
लेकिन प्रश्न इस बात का है कि क्या इस जोड़ी के बनने के बाद ऋतिक रोशन की पत्नी सुजैन खान को कोई आपत्ति नहीं थी। मालूम हो कि ऋतिक के साथ करीना कपूर के फिल्म न करने की एक बड़ी वजह सुजैन रही हैं।
विज्ञापन
किसी दौर में करन जौहर ने करीना और ऋतिक को लेकर 'कभी खुशी कभी गम' बनाई थी। और तब से करन अपनी फिल्म में दोनों को साथ साथ लेना चाहते थे। लेकिन ऋतिक करीना तैयार नहीं थे। बमुश्किल दोनों को करन ने मना लिया है।
बताते चलें कि ऋतिक करीना ने शुरुआती दौर में कई फिल्में साथ साथ की थी। लेकिन बाद में दोनों के अफेयर की खबरें चलने लगीं और दोनों ने एक दूसरे से दूरी बना ली थी। करन ने कहा है कि शुद्धि इंटेंस लव स्टोरी होगी।