फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   karan singh grover complete 15 years in film industry

करण सिंह ग्रोवर ने इंडस्ट्री में पूरे किए 15 साल, बोले- 'यह एक शानदार अनुभव रहा है'

Sat, 26 Oct 2019 10:13 AM IST
भावना शर्मा मुंबई डेस्क
मुंबई डेस्क Published by: भावना शर्मा Updated Sat, 26 Oct 2019 10:13 AM IST
विज्ञापन
karan singh grover complete 15 years in film industry
karan singh grover - फोटो : social media
करण सिंह ग्रोवर ने अपनी एक्टिंग से भारत के हर घर में अपनी पहचान बनायी है । आज उन्होंने इंडस्ट्री में शानदार 15 साल पूरे किये हैं । अपने करियर की शुरुआत में, करण को बालाजी टेलीफिल्म्स के युवा शो, 'कितनी मस्त है जिंदगी' के लिए साइन किया गया था। इसके तुरंत बाद उन्होंने मेडिकल ड्रामा 'दिल मिल गए' में डॉक्टर का किरदार निभाया । 
विज्ञापन


देखते ही देखते वो लाखों लोगों के दिलों की धड़कन बन गए । इसके बाद उन्होंने टीवी पर सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले शो में से एक, 'कुबूल है' से छोटे पर्दे पर अपनी वापसी की लेकिन टीवी पर शानदार शोज़ करने के बाद उन्होंने बड़े परदे की तरफ रुख किया । बॉलीवुड में उन्होंने हॉरर फिल्म 'अलोन' से अपना डेब्यू किया ।
विज्ञापन



 

karan singh grover complete 15 years in film industry
Karan Singh Grover
इस फिल्म में उनके साथ बिपाशा बासु नज़र आयी थी, आगे चलकर दोनों ने शादी कर ली । हेट स्टोरी 3 में करण ने एक मिस्ट्री मैन का किरदार निभाया जिसने परदे पर अच्छा खासा प्रभाव डाला था । हाल ही में करण ने एकता कपूर के शो कसौटी ज़िंदगी में मिस्टर ऋषभ बजाज के किरदार में नज़र आये । उनके नेगेटिव किरदार को लोगों द्वारा पसंद तो किया ही गया वहीं ज़ी गोल्ड अवार्ड्स में उन्हें बेस्ट नेगेटिव मेल लीड एक्टर का अवार्ड भी मिला|

15 साल पूरे करने पर करण कहते हैं, "उन दर्शकों को सबसे बड़ा धन्यवाद जिन्होंने मुझे प्यार किया है। मैं हर दिन उनकी सराहना के लायक होना चाहता हूँ। इंडस्ट्री में मेरे पंद्रह साल के दौरान बहुत कुछ हुआ है । मैंने बहुत कुछ सीखा है और अब भी सीख रहा हूँ । यह एक शानदार अनुभव रहा है। ऐसी कई रोमांचक प्रोजेक्ट्स हैं जिनकी घोषणा की मैं प्रतीक्षा कर रहा हूँ। "

करण सिंह ग्रोवर जल्द ही बॉस: बाप ऑफ स्पेशल सर्विसेज के दूसरे सीजन की शूटिंग करेंगे । इसके अलावा बिपाशा बसु के साथ उनकी फिल्म 'आदत' रिलीज़ होने वाली है ।
 

सुपरहिट फिल्म देते ही इन छह अभिनेत्रियों ने बसा लिया घर, आखिरी नाम कर देगा हैरान

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed