{"_id":"58bba7904f1c1ba953e7e2ec","slug":"karan-johar-write-open-letter-after-becomes-single-parent","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिता बनने के बाद करण जौहर हुए भावुक, कहा- 'दुआओं में उस मां को हमेशा याद रखूंगा'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
पिता बनने के बाद करण जौहर हुए भावुक, कहा- 'दुआओं में उस मां को हमेशा याद रखूंगा'
amarujala.com- Presented by : भ्ाावना श्ार्मा
Updated Sun, 05 Mar 2017 01:55 PM IST
विज्ञापन
करण्ा जाैहर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड के सक्सेस फिल्म मेकर्स में शुमार करण जौहर जुड़वां बच्चों के पिता बन गए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, करण 7 फरवरी को सरोगेसी के जरिए जुड़वां बच्चों के पिता बने थे। हाल ही में उन्होंने बच्चों का रजिस्ट्रेशन करवाया जिससे ये खबर मीडिया में आ गई।
विज्ञापन
खबर सामने आने के बाद करण जौहर ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक ओपन लेटर लिखा। इस खत में उन्होंने कहा, 'मेरी लाइफ में रूही और यश की एंट्री हो गई है और अब ये दोनों मेरी जिंदगी बन गए हैं। इसके लिए मैं मेडिकल साइंस का शुक्रिया कहना चाहूंगा। मेरे लिए ये बहुत भावुक लम्हा है। अब मेरी जिम्मेदारियां और बढ़ गई हैं।'
विज्ञापन
करण आगे कहते हैं, 'मैं अपने बच्चों को पालने के लिए मानसिक और शारीरिक रूप से तैयार हूं। मैं उन्हें बेपनाह प्यार दूंगा और उनकी देखभाल करूंगा। अब मेरे लिए ये दोनों बच्चे मेरे काम से ज्यादा जरूरी हो गए हैं। मैं एक बहुत अच्छी मां बनकर दिखाऊंगा।' करण ने उस मां को भी धन्यवाद कहा जिन्होंने इन दोनों बच्चों को जन्म दिया है।
विज्ञापन
करण ने मां का नाम लिए बिना कहा, 'लंबे समय से मैं पैरेंट बनने का सपना देख रहा था और उस मां ने मेरे सपने को पूरा कर दिया। मैं उनको हमेशा अपनी दुआओ में याद रखूंगा।' साथ ही करण ने डॉ जतिन शाह को भी थैंक्स कहा। डॉ जतिन ने ही करण के दोनों बच्चों की डिलीवरी की है।
— Karan Johar (@karanjohar) March 5, 2017