{"_id":"6b92c5f6-cd11-11e2-80c9-d4ae52bc57c2","slug":"karan-johar-signed-katrina-kaif-for-dostana-2","type":"story","status":"publish","title_hn":"'दोस्ताना' पाने के लिए बेकरार है कैटरीना कैफ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'दोस्ताना' पाने के लिए बेकरार है कैटरीना कैफ
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Tue, 04 Jun 2013 05:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैटरीना कैफ अपनी फिल्मों की शूटिंग में इतनी व्यस्त हैं कि उनके पास सांस लेने की भी फुर्सत नहीं है। लेकिन करण जौहर के बैनर तले बननेवाली फिल्म 'दोस्ताना 2' के लिए उनकी लार टपकी जा रही है।
विज्ञापन
सूत्रों की मानें, तो उन्होंने इस सीक्वल फिल्म में प्रियंका चोपड़ा को आउट करवाने के लिए जी तोड़ कोशिश शुरू कर दी है। 'दोस्ताना 2' इसी साल अक्टूबर में फ्लोर पर जा रही है और इसमें काम करने के लिए कैट ने अपनी तारीखें रिजर्व रखनी शुरू कर दी हैं।
विज्ञापन
फिल्म के निर्देशक तरुन मनसुखानी से उनका संवाद लगातार बना हुआ है। कैट को लग रहा है कि 'दोस्ताना 2' में उनको अपनी परफॉरमेंस दिखाने के लिए बहुत ज्यादा स्कोप मिलेगा।
विज्ञापन
दरअसल दो हीरो के बीच वे अकेली हीरोइन होंगी, इसी वजह से वे इसमें काम करने के लिए लालायित हैं।
बता दें कि कैटरीना ने 'बैंग बैंग' और 'धूम 3' के बाद अभी कोई नई फिल्म साइन नहीं की है। इसी वजह से उनके पास डेट्स की कोई किल्लत नहीं है।
करण जौहर की भी इच्छा है कि इस बार अभिषेक बच्चन और जॉन अब्राहम के साथ किसी टॉप हीरोइन की जोड़ी बनाई जाए।
चूंकि 'दोस्ताना 2' की स्क्रिप्ट पर बहुत ज्यादा माथापच्ची करनी पड़ी है, इसलिए इस सीक्वल की तैयारी में काफी वक्त लग गया है। सब जानते हैं कि फिल्म दोस्ताना 2008 में रिलीज हुई थी और इसकी कॉमेडी को काफी पसंद किया गया था।