फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Karan Johar plans to ditch star kids on Koffee with Karan 8 invite his enemies Promo released

Koffee with Karan 8: स्टार किड्स नहीं दुश्मनों को बुलाने की सोच रहे करण जौहर, शो के अगले सीजन का प्रोमो जारी

Mon, 09 Oct 2023 03:29 PM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आकांक्षा गुप्ता Updated Mon, 09 Oct 2023 03:29 PM IST
सार

करण जौहर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर 'कॉफी विद करण 8' का प्रोमो साझा किया है। इसमें वह अपने हमशक्ल से बात करते हुए दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में करण शो की गेस्ट लिस्ट को लेकर थोड़ा कंफ्यूज हैं।

विज्ञापन
Karan Johar plans to ditch star kids on Koffee with Karan 8 invite his enemies Promo released
कॉफी विद करण 8 - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

चैट शो 'कॉफी विद करण' से वह दर्शकों का मनोरंजन करते रहते हैं। करण ने 'कॉफी विद करण' के आठवें सीजन का ऐलान कर दिया है। करण के शो में दोस्त और स्टार किड्स ही नजर आते हैं, लेकिन एक बार शो में कुछ अलग दिखाई देगा। शो का प्रोमो लॉन्च कर दिया गया। 

विज्ञापन

Shahid Kapoor: महाभारत पर आधारित फिल्म में दिखाई देंगे शाहिद कपूर? 2024 में शुरू करेंगे शूटिंग

विज्ञापन

स्टार किड्स नहीं आएंगे नजर
करण जौहर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर 'कॉफी विद करण 8' का प्रोमो साझा किया है। इसमें वह अपने हमशक्ल से बात करते हुए दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में करण शो की गेस्ट लिस्ट को लेकर थोड़ा कंफ्यूज हैं। तभी उनके हमशक्ल का उनके पास फोन आता है। वह करण से पूछते हैं कि 'तुम क्या कर रहो हो?' वह बताते हैं कि शो की गेस्ट लिस्ट बना रहा हूं। करण इस बार शो में दोस्त और स्टार किड्स या फिर एक्स कपल्स को नहीं बल्कि दुश्मनों को बुलाने की सोच रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

तेजी से वायरल हो रहा प्रोमो वीडियो
करण ने प्रोमो में दुश्मन बोलकर शो की गेस्ट लिस्ट को लेकर सस्पेंस बढ़ा दिया है। अब 'कॉफी विद करण' के इस सीजन में कौन नजर आने वाले है, इसका अंदाजा लगाना काफी मुश्किल होता हुआ नजर आ रहा है। करण जौहर के शो 'कॉफी विद करण' के सीजन आठ का यह प्रोमो वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। दर्शकों को ये प्रोमो बहुत पसंद आ रहा है। प्रोमो आने के बाद दर्शकों की शो को लेकर उत्सुकता और बढ़ गई है।

Amitabh Bachchan: अमिताभ बच्चन ने साझा किया मजेदार पोस्ट, युवा पीढ़ी के फैशन सेंस पर कही यह बात

हॉटस्टार पर इस दिन शुरू होगा शो
प्रोमो वीडियो को देखकर काफी लोगों को अभिनेत्री कंगना रणौत की याद आ गई है। दर्शक अब इस बात का अंदाजा लगा रहे हैं कि इस बार शो में कंगना नजर आ सकती हैं। हालांकि यह देखना वाकई में दिलचस्प होगा कि शो में इस बार कौन-कौन से सितारे नजर आएंगे। 'कॉफी विद करण' का आठवां सीजन 26 अक्टूबर से डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर शुरू हो रहा है।   

शादी के बाद माहिरा में दिखा दुल्हन का निखार

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed