फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Amitabh Bachchan shared post on instagram he humorously takes jibe at crazy fashion sense of todays generation

Amitabh Bachchan: अमिताभ बच्चन ने साझा किया मजेदार पोस्ट, युवा पीढ़ी के फैशन सेंस पर कही यह बात

Mon, 09 Oct 2023 10:49 AM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आकांक्षा गुप्ता Updated Mon, 09 Oct 2023 10:49 AM IST
सार

बिग बी की फोटो से ज्यादा तो उनके लिखे गए इस कैप्शन की सोशल मीडिया पर चर्चा हो रही है। हर रविवार को अमिताभ बच्चन अपने घर जलसा के बाहर अपने प्रशंसकों से मुलाकात करते हैं। 

विज्ञापन
Amitabh Bachchan shared post on instagram he humorously takes jibe at crazy fashion sense of todays generation
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। बिग बी फैन फॉलोइंग काफी ज्यादा है। वह इन दिनों 'कौन बनेगा करोड़पति 15' को होस्ट करते हुए दिखाई दे रहे हैं। अमिताभ बच्चन ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है। अपने इस पोस्ट में उन्होंने युवा पीढ़ी के फैशन सेंस के बारे में बताया है। उन्होंने फोटो के साथ जो मजेदार कैप्शन लिखा है, वह लोगों को बहुत पसंद आ रहा है।
विज्ञापन


Akshay Kumar- दोबारा पान मसाला का एड करने पर बुरे फंसे अक्षय कुमार, ट्रोल्स ने अभिनेता की जमकर लगाई क्लास
विज्ञापन


बिग बी ने साझा किया यह पोस्ट
अमिताभ बच्चन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर दो तस्वीरों का कोलाज शेयर किया है। इन फोटोज में वह अपने घर जलसा के बाहर अपने प्रशंसकों से मिलते हुए नजर आ रहे हैं। बिग बी की फोटो से ज्यादा तो उनके लिखे गए इस कैप्शन की सोशल मीडिया पर चर्चा हो रही है। बता दें कि हर रविवार को अमिताभ बच्चन अपने घर जलसा के बाहर अपने प्रशंसकों से मुलाकात करते हैं। इस रविवार जब वह अपने प्रशंसकों से मिलने के लिए जलसा के बाहर आए तो उन्हें एक नए अंदाज में देखा गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


Shah Rukh Khan: शाहरुख खान को मिली Y+ सिक्योरिटी, खतरे की आशंका को देखते हुए बढ़ाई गई सुरक्षा

अमिताभ ने लिखा मजेदार कैप्शन
बिग बी ने तस्वीर साझा करते हुए जो कैप्शन लिखा उसे पढ़कर कोई भी हंस देगा। उन्होंने लिखा, 'तस्वीर देख कर किसी ने कहा कि , भाईसाहब , आपका नाड़ा लटक रहा है। हमने कहा, भाईसाहेब, नाड़ा नहीं, ये आजकल की पीढ़ी का फैशन लटक रहा है।' अभिनेता के इस मजेदार कैप्शन की सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रही है।'


View this post on Instagram

A post shared by Amitabh Bachchan (@amitabhbachchan)



बिग बी को एक्स पर 41 वर्ष पूरे
बता दें कि पिछले महीने अमिताभ बच्चन ने अपने एक्स (पहले ट्विटर) हैंडल पर 41 वर्ष पूरे किए हैं, जिसका जश्न मनाने के लिए उन्होंने एक वीडियो साझा किया था। उन्होंने जलसा के बाहर प्रशंसकों से मिलने का वीडियो साझा करते हुए लिखा था, "इस रविवार.. 41 साल! हर रविवार! इस कृतज्ञता और प्यार के लिए कभी भी पर्याप्त भावनाएं या शब्द नहीं हो सकते।"



फुकरे 3 से आगे निकली मिशन रानीगंज, जानें जवान का हाल
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed