फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Karan Johar Guneet Monga announce collaboration on Hindi adaptation of French classic The Intouchables

The Intouchables: 'किल' के बाद करण जौहर-गुनीत मोंगा ने फिर मिलाया हाथ, इस फ्रेंच फिल्म का बना रहे हिंदी रीमेक

Sat, 21 Oct 2023 01:01 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sat, 21 Oct 2023 01:01 PM IST
सार

बता दें कि मूल रूप से 'द अनटचेबल्स' 2011 में रिलीज हुई थी, जिसका निर्देशन ओलिवियर नकाचे और एरिक टोलेडानो ने किया था। 

विज्ञापन
Karan Johar Guneet Monga announce collaboration on Hindi adaptation of French classic The Intouchables
करण जौहर-गुनीत मोंगा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

फिल्म 'किल' के बाद करण जौहर और गुनीत मोंगा ने एक बार फिर हाथ मिलाया है। दोनों फ्रेंच कॉमेडी क्लासिक 'द अनटचेबल्स' का हिंदी रीमेक बनाने जा रहे हैं, जिसे करण के धर्मा प्रोडक्शंस और गुनीत के सिख्या एंटरटेनमेंट के बैनर तले प्रोड्यूसर किया जाएगा। इस प्रोजेक्ट को कॉलिन डीकुन्हा निर्देशित करेंगे। बता दें कि मूल रूप से 'द अनटचेबल्स' 2011 में रिलीज हुई थी, जिसका निर्देशन ओलिवियर नकाचे और एरिक टोलेडानो ने किया था। 

विज्ञापन


फिल्म को लेकर उत्साहित हैं करण जौहर
'द अनटचेबल्स' फिल्म को दर्शकों के बीच काफी पसंद किया गया। फिल्म में ओमर साई और फ्रांस्वा क्लुजेट लीड रोल में नजर आए और दोनों ने शानदार अभिनय किया। अब करण और गुनीत ने इसे हिंदी में बनाने का जिम्मा लिया है। अपने नए प्रोजेक्ट को लेकर करण जौहर ने एक बयान में कहा, 'फिल्म 'द अनटचेबल्स' पर काम करना एक तरह की क्रिएटिव चुनौती है। लेकिन, यह एक थ्रिलिंग अवसर है'। 
विज्ञापन

Akshay Kumar: 'ओएमजी' में काम करने से झिझक रहे थे अक्षय कुमार, निर्देशक उमेश शुक्ला ने बताई वजह
विज्ञापन
विज्ञापन


गुनीत मोंगा ने जताई खुशी
करण जौहर ने आगे कहा, 'हम इस फ्रांसीसी फिल्म के मूल सार को अपनी सांस्कृतिक विविधताओं के साथ भारतीय दर्शकों के सामने पेश करने के लिए उत्साहित हैं। गुनीत के साथ एक बार फिर काम करते हुए बेहद खुशी हो रही है, मुझे यकीन है कि यह प्रोजेक्ट दुनिया भर के दर्शकों को पसंद आएगा'। 'द अनटचेबल्स' को लेकर गुनीत मोंगा ने भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, 'यह एक आइकॉनिक फिल्म है। इसे दुनियाभर में सबसे ज्यादा पसंद किया गया है। भारतीय और हिंदी दर्शकों के लिए इसका निर्माण करना खुशी की बात है'।
Mandali Censor Board: सेंसर बोर्ड फिर सवालों के घेरे में, फिल्म ‘मंडली’ के निर्देशक ने लगाया यह गंभीर आरोप

टोरंटो फिल्म फेस्टिवल में प्रदर्शित हुई थी 'किल'
गुनीत का कहना है, 'हाई एक्शन फिल्म 'किल' के बाद हमने धर्मा प्रोडक्शंस के साथ साझेदारी की है। निर्देशक कॉलिन डीकुन्हा ने भी फिल्म के निर्देशन को लेकर खुशी जाहिर की'। बता दें कि इस साल मई में धर्मा प्रोडक्शंस और सिख्या एंटरटेनमेंट के साझेदारी की बात सामने आई थी। दोनों की पहली फिल्म 'किल' का टोरंटों फिल्म फेस्टिवल में वर्ल्ड प्रीमियर हो गया था। इस फिल्म का निर्देशन निखिल नागेश भट्ट ने किया है।
Vivek Oberoi: 'मैं कमिटमेंट करके नहीं छोड़ता', ऐश्वर्या से ब्रेकअप के वर्षों बाद विवेक ओबेरॉय का बड़ा बयान

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed