खुल गया करण जौहर के बच्चों के नाम का राज, वजह बड़ी दिलचस्प है
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड के सफल फिल्ममेकर्स में शुमार करण जौहर पापा बन गए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, करण 7 फरवरी को सरोगेसी के जरिए जुड़वां बच्चों के पिता बने थे। हाल ही में उन्होंने बच्चों का रजिस्ट्रेशन करवाया जिससे ये खबर मीडिया में आ गई।
करण जौहर ने ट्विटर के जरिए अपने पापा बनने की खुशी जाहिर की। साथ ही उन्होंने उस सरोगेट मां को भी धन्यवाद कहा जिन्होंने करण के बच्चों को जन्म दिया है। उन्होंने कहा कि उस मां को वो अपनी दुआओं में हमेशा याद रखेंगे।
करण ने अपने बच्चों का नाम रूही और यश जौहर रखा है। ये नाम बहुत ही दिलचस्प हैं क्योंकि करण अपने माता-पिता का नाम ही अपने बच्चों को दे दिया है। करण की मां का नाम हूरी जौहर है। इसलिए उन्होंने हूरी का उल्टा रूही जौहर बेटी का नाम रखा है।
खुल गया करण जौहर के बच्चों के नाम का राज, वजह बड़ी दिलचस्प है
वहीं अपने स्वर्गीय पिता का नाम बेटे को दे दिया है। इससे पता चलता है कि उन्होंने बच्चों के नाम पहले से ही सोच लिए थे। करण अपने पैरेंट्स से बहुत प्यार करते हैं। इसलिए उन्होंने अपने बच्चों का नाम भी पैरेंट्स के नाम पर रख दिया।
करण ने अपने बच्चों को लेकर कहा है कि वो अपने बच्चों को पालने के लिए मानसिक और शारीरिक रूप से तैयार हैं। वो उन्हें बेपनाह प्यार देंगे और उनकी देखभाल करेंगे। अब उनके लिए इन दोनों बच्चों से ज्यादा जरूरी कुछ भी नहीं है।