{"_id":"97b0a34a-6206-11e2-93f9-d4ae52bc57c2","slug":"kapil-sibal-turns-lyricist-for-bandook-film","type":"story","status":"publish","title_hn":"'बंदूक' फिल्म में कपिल सिब्बल का गाना ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'बंदूक' फिल्म में कपिल सिब्बल का गाना
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Sun, 20 Jan 2013 11:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय दूरसंचार मंत्री कपिल सिब्बल का एक नया रूप लोगों के सामने आया है। एक वकील और राजनेता के बाद कपिल सिब्बल गीतकार के रूप में सामने आए है। 18 जनवरी को रिलीज हुई फिल्म 'बंदूक' के लिए कपिल सिब्बल ने एक गाना लिखा है।
विज्ञापन
फिल्म रिलीज होने के बाद यह गाना पसंद भी किया जा रहा है। हालांकि उन्होंने इस फिल्म के लिए चारे गाने लिखे हैं जिसमें से एक गाना फिल्म में ले लिया गया है। इस फिल्म के ऑडियो एलबम में कपिल सिब्बल के लिखे यह चारो गाने हैं। 'बावरे नैना, चुप-चुप कहना' अल्फाज वाले इस गाने को दर्शकों के बीच पसंद किया जा रहा है। एक सैड सॉन्ग के रूप में यह गाना फिल्म में प्रभावी बन पड़ा है।
विज्ञापन
'बंदूक' फिल्म के लिए गाने लिखने के अलावा कपिल सिब्बल ने कुछ और गीत भी लिखे हैं। यह गीत जल्द ही एक ऑडियो एलबम के जरिए लोगों तक पहुंचेंगे। इसमें एक गीत को प्रसिद्ध गायक अदनान सामी ने स्वर दिया है। सूत्रों के मुताबिक कपिल सिब्बल के गीतों वाले इस एलबम को टी-सीरिज लांच करेगा। कपिल सिब्बल अपनी इस नारी से उत्साहित हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि मैं अंग्रेजी में तो काफी समय से लिख रहा हूं हिंदी में मैने जल्द ही लिखना शुरू किया है। यह मेरे लिए अच्छी बात है कि यह इतनी जल्दी चर्चा में आ गया। गौरतलब है कि सिब्बल पहले भी मोबाइल पर छोटी कविताएं लिखने और उसे प्रकाशित करने वाले पहले मोबाइल कवि के रूप में सामने आए थे।