फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Kannada actor Chetan Ahimsa claims his Overseas Citizenship of India card has been revoked by the Government

Chetan Ahimsa: चेतन की भारतीय विदेशी नागरिकता रद्द, कन्नड़ अभिनेता ने खुद किया दावा

Sat, 15 Apr 2023 05:23 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sat, 15 Apr 2023 05:23 PM IST
सार

कन्नड़ एक्टर चेतन अहिंसा ने दावा किया है कि भारत सरकार ने उनका ओवरसीज सिटीजनशिप ऑफ इंडिया (ओसीआई) कार्ड रद्द कर दिया है।

विज्ञापन
Kannada actor Chetan Ahimsa claims his Overseas Citizenship of India card has been revoked by the Government
कन्नड़ एक्टर चेतन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कन्नड़ एक्टर और एक्टिविस्ट चेतन कुमार बीते कुछ दिनों से अपने एक विवादित ट्वीट को लेकर चर्चा में हैं। यह ट्वीट उन्होंने हिंदुत्व पर किया था। इस ट्वीट के बाद अभिनेता के खिलाफ एक्शन लिया गया और उन्हें गिरफ्तार किया गया था। चेतन कुमार ने अब दावा किया है कि उनका ओवरसीज सिटीजनशिप ऑफ इंडिया (ओसीआई) कार्ड भारत सरकार ने रद्द कर दिया है। 

विज्ञापन


ट्वीट को लेकर हुई थी गिरफ्तारी
न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, चेतन कुमार ने दावा किया है कि उनका ओवरसीज सिटीजनशिप ऑफ इंडिया (ओसीआई) कार्ड भारत सरकार ने रद्द कर दिया है। बता दें कि हिंदुत्व पर 'अपमानजनक' ट्वीट को लेकर बेंगलुरु पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया था। हालांकि, फिलहाल वह जमानत पर हैं। एक्टर को चेतन अंहिसा के नाम से भी जाना जाता है।
विज्ञापन



हिंदुत्व पर की थी यह टिप्पणी
बता दें कि बीते महीने एक्टर ने अपने ट्विटर अकाउंट से एक ट्वीट किया था, जिसमें उन्होंने हिंदुत्व को झूठ पर बना बताया। देखते ही देखते एक्टर का यह ट्वीट सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो गया था, जिसके बाद उन्हें बेंगलुरु में शेषाद्रीपुरम पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। खबरों के मुताबिक एक्टर के इस ट्वीट के बाद बजरंग दल के शिवकुमार ने शेषाद्रीपुरम पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करवाई थी, जिसके चलते चेतन को गिरफ्तार किया गया।

काफी वक्त से हैं विवादों में
चेतन कन्नड़ फिल्मों में काम करते रहे हैं। हालांकि, पिछले कुछ समय से वह किसी न किसी बात को लेकर विवादों में रहे हैं। बीते साल कर्नाटक में हिजाब को लेकर मामला गरमाया हुआ था। इस बीच चेतन ने फरवरी 2022 में हिजाब केस पर सुनवाई करने वाले कर्नाटक हाई कोर्ट के जज के खिलाफ ट्वीट किया था। आईपीसी की धारा 505 (2) और 504 के अंतर्गत उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed