रेड लाइट एरिया में क्या कर रही हैं कंगना?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपनी फिल्म 'रज्जो' को लेकर कंगना बेहद उत्साहित हैं। वह फिल्म में सेक्स वर्कर के अपने रोल को काफी शिद्ददत और ईमानदारी से निभा रही हैं।
इस बात का सबूत उन्होंने तब दिया जब वह मुंबई के एक रेड लाइट एरिया में पंहुच गईं। कंगना को वहां देख एकाएक लोगों की आंखे फटी की फटी रह गईं।
काफी देर बाद लोगों को कंगना के वहां आने का माजरा समझ में आया। जब ये बताया गया कि अपनी आने वाली फिल्म 'रज्जो' के लिए कंगना इस जगह पर आई हैं।
बताते चलें कि फिल्म कंगना एक वेश्या की भूमिका में हैं जिससे एक कम उम्र का लड़का प्यार कर बैठता अपने रोल में जान डालने के लिए कंगना ने इसमें जबर्दस्त मुजरे भी किए हैं।
अब जब फिल्म की रिलीज डेट करीब आ गई है तब कंगना खुद ऐसी जगह पर जा रही हैं जिसके ऊपर पूरी फिल्म ही केंद्रित है।