फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Kangana Ranaut Wrap Emergency Film Actress says she mortgaged Her All Property For This Movie Calls It Rebirth

Kangana Ranaut: कंगना ने पूरी की 'इमरजेंसी' की शूटिंग, इमोशनल नोट लिखकर बोलीं- सबकुछ गिरवी रख दिया

Sat, 21 Jan 2023 11:51 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sat, 21 Jan 2023 11:51 AM IST
सार

बता दें कि कंगना फिल्म 'इमरजेंसी' में दिवंगत पीएम इंदिरा गांधी का किरदार निभा रही हैं। हालिया पोस्ट में कंगना ने सेट से कुछ तस्वीरें साझा की हैं।

विज्ञापन
Kangana Ranaut Wrap Emergency Film Actress says she mortgaged Her All Property For This Movie Calls It Rebirth
कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अभिनेत्री कंगना रणौत अक्सर मीडिया की सुर्खियों में रहती हैं। इन दिनों वह अपनी आगामी फिल्म 'इमरजेंसी' को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में उन्होंने इस फिल्म की शूटिंग पूरी की है। कंगना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी कुछ तस्वीरें साझा कर इसकी जानकारी दी है। इसके साथ एक्ट्रेस ने एक इमोशनल नोट लिखा है। कंगना रणौत का कहना है कि इस फिल्म के लिए उन्होंने अपनी सारी संपत्ति गिरवी रख दी। इसके अलावा फिल्म के फर्स्ट शेड्यूल के दौरान उन्हें डेंगू हो गया था। तमाम मुश्किलों के बाद भी उन्होंने काम जारी रखा। 

विज्ञापन

Kangana Ranaut Wrap Emergency Film Actress says she mortgaged Her All Property For This Movie Calls It Rebirth
कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि कंगना फिल्म 'इमरजेंसी' में दिवंगत पीएम इंदिरा गांधी का किरदार निभा रही हैं। हालिया पोस्ट में कंगना ने सेट से तीन तस्वीरें साझा की हैं। इनमें वह इंदिरा गांधी के लुक में नजर आ रही हैं। इसके साथ कैप्शन में उन्होंने बताया है कि फिल्म के लिए उन्हें अपना घर गिरवी रखना पड़ा। कंगना ने लिखा, 'एक एक्टर के रूप में आज मैंने 'इमरजेंसी' की शूटिंग पूर कर ली है। आज मेरे जीवन के एक गौरवशाली चरण का समापन हुआ है। ऐसा लग सकता है कि इस पूरे पड़ाव को मैंने बहुत आसानी से पार किया, लेकिन हकीकत इससे अलग है। इसके लिए मुझे अपनी सारी संपत्ति गिरवी रखनी पड़ी। फिल्म के पहले शेड्यूल के दौरान मुझे डेंगू हो गया। ब्लड सेल्स काउंट काफी कम हो गया। एक व्यक्ति के रूप में मैंने अपनी परीक्षा दी है।'
शूटिंग के दौरान एक-दूजे पर दिल हार बैठे ये सितारे, रचा ली शादी

विज्ञापन
विज्ञापन

Kangana Ranaut Wrap Emergency Film Actress says she mortgaged Her All Property For This Movie Calls It Rebirth
कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया

कंगना ने आगे कहा कि, 'मैं सोशल मीडिया पर अपनी फीलिंग्स शेयर करने के मामले में काफी सहज रहती हूं, लेकिन यह सब मैंने शेयर नहीं किया। ईमानदारी से कहूं तो मैंने इसलिए ऐसा नहीं किया, क्योंकि मैं नहीं चाहती थि कि जो लोग मुझे गिरते हुए देखना चाहते हैं उन्हें मेरे दर्द और तकलीफों से सुकून मिले। अपने सपनों को पूरा करने के लिए कड़ी मेहनत करें। लेकिन, सिर्फ इतना ही काफी नहीं है। आपको कदम-कदम पर परीक्षाएं देनी होंगी। खुद को थामे रखिए। खुद को टूटने-बिखरने न दें। अगर, टूट भी जाओ तो समझो यह तुम्हारा पुनर्जन्म है। मेरे लिए भी यह पुनर्जन्म जैसा ही है।'

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Kangana Ranaut (@kanganaranaut)

विज्ञापन

Kangana Ranaut Wrap Emergency Film Actress says she mortgaged Her All Property For This Movie Calls It Rebirth
कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया

पोस्ट में कंगना ने फिल्म की पूरी कास्ट एंड क्रू का शुक्रिया अदा किया है। कंगना ने आगे लिखा है, 'जो लोग मेरी परवाह करते हैं, उन्हें बता दूं कि मैं अब सुरक्षित जगह पर हूं। मुझे सिर्फ आपके प्यार और दुआओं की जरूरत है।' आपको बता दें कि कंगना इस फिल्म की निर्देशक भी हैं। कंगना के अलावा अनुपम खेर, मिलिंद सोमन, महिमा चौधरी, सतीश कौशिक, श्रेयस तलपड़े जैसे सितारे भी इस फिल्म में नजर आएंगे। कंगना के इस पोस्ट पर अनुपम खेर ने प्रतिक्रिया देते हुए लिखा है, 'कंगना, आपके इस नोट ने मेरा दिल छू लिया, बहुत ही प्रेरक अंदाज में लिखा है।' वहीं यूजर्स भी कंगना का हौंसला बढ़ाते नजर आ रहे हैं।
Vivek Agnihotri: विवेक अग्निहोत्री ने अनुराग कश्यप के पीएम मोदी वाले बयान पर कसा तंज, पूछा- ऑडियंस अब भीड़ है?

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed