फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   kangana ranaut show Lock upp anjali arora call ehsan faramosh to munawar faruqu and dabal dholki to saisha shinde watch video

Lock Upp: अंजलि अरोड़ा ने मुनव्वर फारूकी और सायशा शिंदे से लिया पंगा, दोनों के लिए कह डाली ये बात

Sun, 17 Apr 2022 07:18 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Sun, 17 Apr 2022 07:18 PM IST
सार

कंगना रणौत का शो लॉक अप सुर्खियों में हैं। शो में कंटेस्टेंट्स अपने बारे में जमकर खुलासे कर रहे हैं। साथ ही वह दूसरों से पंगा लेने से भी नहीं डर रहे। वहीं, अब अंजलि अरोड़ा मुनव्वर फारूकी और सायशा शिंदे को टारगेट कर रही हैं।

विज्ञापन
kangana ranaut show Lock upp anjali arora call ehsan faramosh to munawar faruqu and dabal dholki to saisha shinde watch video
lockupp - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कंगना रणौत का रियलिटी शो 'लॉक अप' शुरू होने के बाद से ही सुर्खियों में हैं। इस शो के जरिए कंगना ने अपनी कैद में कई सेलिब्रिटीज को बंद कर रखा है और उन पर वह खूब अत्याचार भी कर रही हैं। इतना ही नहीं, शो में कंटेस्टेंट्स भी कई ऐसे खुलासे करते दिखाई दे रहे हैं, जिस वजह से सोशल मीडिया पर भी इनकी चर्चा हो रही है। इन सबके बीच इस शो में अंजलि अरोड़ा और मुनव्वर फारूकी की केमिस्ट्री भी लाइमलाइट में है लेकिन अब दोनों के बीच टकरार देखने को मिल रही है। 

विज्ञापन


शनिवार के एपिसोड में इस शो में एकता कपूर, तुषार कपूर और दिव्या अग्रवाल ने धमाकेदार एंट्री की। इस दौरान एकता ने लॉक अप के सभी कैदियों को एक टास्क दिया। कैदियों से उन कंटेस्टेंट्स के बारे में पूछा गया जो कुछ शर्तों पर उनके दिमाग में आते हैं। इस दौरान सभी ने आगे आकर दूसरे कंटेस्टेंट का नाम लेते हैं। इस मौके पर जब अंजलि अरोड़ा आगे आती हैं तो उन्हें एहसान फरामोश शब्द दिया गया। इस पर अंजलि ने मुनव्वर फारूकी का नाम लिया। इसके बाद अंजिल ने सायशा शिंदो के डबल ढोलकी बताया।
विज्ञापन


अंजिल को मिला मुनव्वर का जवाब
अंजलि अरोड़ा की ये बात सुनने के बाद मुनव्वर फारूकी ने जवाब दिया। उन्होंने एक पिक-अप लाइन में कहा कि मैंने सुना है कि आप सोशल मीडिया पर 30 सेकंड के वीडियो बनाती हैं। मेरी कोशिश करो, मैं 30 मिनट तक रहता हूं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एकता कपूर ने मुनव्वर से कही ये बात
एकता कपूर ने शो में आकर अपने बेस्ट पांच कंटेस्टेंट्स के नाम बताए। इस दौरान एकता ने मुनव्वर फारूकी का नाम नहीं लिया। लेकिन उन्होंने ये जरूर कहा कि शुरुआत में मुनव्वर उनके फेवरेट कंटेस्टेंट्स में से एक थे। एकता ने कहा कि तुम शुरू में बहुत अच्छे थे, अब तुम्हें क्या हो गया है? आप मेरे पसंदीदा थे। अब आप पांचवें नंबर पर हैं। यह अच्छा नहीं है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed