फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   कंगना रणौत, कंगना रणौत फिल्म, कंगना रणौत सोशल मीडिया पोस्ट

Kangana Ranaut: कंगना रणौत को याद आए स्कूल वाले दिन, प्रिंसिपल के साथ शेयर कीं तस्वीरें

Fri, 07 Apr 2023 04:40 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Fri, 07 Apr 2023 04:40 PM IST
सार

कंगना रणौत हाल ही में अपनी स्कूल प्रिंसिपल से मिलीं और इस मुलाकात की फोटोज उन्होंने सोशल मीडिया पर फैंस के साथ शेयर की हैं।

विज्ञापन
कंगना रणौत, कंगना रणौत फिल्म, कंगना रणौत सोशल मीडिया पोस्ट
प्रिंसिपल के साथ कंगना - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अभिनेत्री कंगना रणौत सोशल मीडिया पर खूब छाई रहती हैं। ऐसा कोई दिन जाता होगा कि एक्ट्रेस अपने सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर सुर्खियां न बटोरें। कंगना इस मंच पर अक्सर तमाम मुद्दों पर अपनी राय देती नजर आती हैं। इसके अलावा वह अपनी निजी जिंदगी से जुड़ी कई नई-पुरानी बातें भी अक्सर साझा करती हैं। कंगना का अब हालिया सोशल मीडिया पोस्ट खूब चर्चा में हैं। 

विज्ञापन

Bollywood: इन अभिनेत्रियों ने फीस के मामले में हीरो को छोड़ा पीछे, दो ने तो सलमान खान से भी ज्यादा लिए पैसे

विज्ञापन

एक्ट्रेस ने लिखा नोट
कंगना रणौत ने इंस्टाग्राम स्टोरी में अपनी स्कूल प्रिंसिपल के साथ फोटो शेयर की हैं। दरअसल, हाल ही में एक्ट्रेस अपनी टीचर से मिलीं और इस मुलाकात की फोटोज उन्होंने सोशल मीडिया पर फैंस के साथ शेयर की हैं। पहली तस्वीर में कंगना अपनी प्रिंसिपल मैम के साथ बैठी नजर आ रही हैं। इसके साथ उन्होंने लिखा है, 'कई वर्ष बाद प्रिंसिपल मैम मुझसे मिलने आईं। निश्चित रूप से यह हमारे लिए सुखद समय था। हमने इस दौरान पुराने और खूबसूरत दिनों को याद किया। स्कूल की कहानियों को याद किया।'

विज्ञापन

टीचर ने जताया प्यार
कंगना ने एक अन्य तस्वीर भी शेयर की है। इस तस्वीर में कंगना की टीचर उनके माथे पर किस करती नजर आ रही हैं। इसके साथ कंगना ने लिखा है, 'अपने लिए एक ऐसी टीचर की तलाश करो, जो आपको इस तरह प्यार करे।' इसके साथ कंगना ने लाफिंग इमोजी पोस्ट किया है।

विज्ञापन

इस फिल्म में आएंगी नजर
वर्क फ्रंट की बात करें तो कंगना इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'इमरजेंसी' को लेकर चर्चा में हैं। कंगना इस फिल्म में इंदिरा गांधी के किरदार में नजर आएंगी। बता दें कि यह फिल्म 20 अक्तूबर 2023 रिलीज होगी।
Mini Mathur: कबीर खान की पत्नी मिनी माथुर ने क्यों नहीं लगाया 'खान' सरनेम, एक्ट्रेस ने बताई यह बड़ी वजह

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed