फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   kangana ranaut open his secret

कौन करता था कंगना रणावत की झाड़ू से पिटाई

Fri, 10 May 2013 04:32 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Fri, 10 May 2013 04:32 PM IST
विज्ञापन
kangana ranaut open his secret

हाल ही में 'शूट आउट एट वडाला' फिल्म में आने वाली कंगना रणावत ने यह कहकर सबको चौंका दिया कि उनकी झाड़ू से पिटाई होती थी। हालांकि कंगना ने कहा कि यह पिटाई इसलिए होती थी ताकि मैं सुधर जाऊं।

विज्ञापन


मदर्स डे के मौके पर आयोजित एक कार्यक्रम में बोलते हुए कंगना ने कहा कि मेरी मां ने मुझे अभिनय को छोड़कर हर कला में प्रशिक्षित किया है। यदि मैंने काम सीखने में लापरवाही की तो उन्होंने मुझे झाडू से पीटा भी।
विज्ञापन


कंगना ने कहा कि मुझे बर्तन धोना आता है, खाना बनाना आता है। मुझसे कहा जाता था कि शादी के बाद तुम हमारे परिवार की नाक कटवा दोगी। तो अगर अभिनय में बात न बनी तो मैं दूसरे कामों के लिए भी तैयार हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अपने बचपन के किस्से बताते हुए कहा कंगना ने कहा कि मुझे झाड़ू से मार पड़ती थी। इससे यादगार और कुछ हो ही नहीं सकता। मेरी मां स्कूल में संस्कृत की अध्यापिका थीं और सब बच्चे उनसे डरते थे।

इस साल कंगना की कई फिल्में रिलीज होने वाली हैं जिनमें सबसे पहला नंबर सनी देओल के साथ 'आई लव न्यू ईयर' का है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed