फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   FIR files against kangana ranaut azadi statement in Rajasthan jaipur jodhpur udaipur by congress women unit

विवाद: कंगना रणौत के खिलाफ उदयपुर-चुरू और जोधपुर में मामला दर्ज, आजादी वाले बयान की वजह से बढ़ सकती है मुसीबत

Fri, 12 Nov 2021 07:47 PM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तान्या अरोड़ा Updated Fri, 12 Nov 2021 07:47 PM IST
सार

कंगना रणौत बॉलीवुड की वो अभिनेत्री हैं, जो अपने अभिनय के साथ-साथ अपने दिए गए बयानों के कारण भी खूब चर्चा में रहती हैं। हाल ही में पद्मश्री अवॉर्ड जीतने वाली कंगना रणौत ने देश की आजादी को लेकर विवादित बयान दिया था, जोकि अब उन पर ही भारी पड़ रहा है। शुक्रवार को राजस्थान में कंगना रणौत के खिलाफ चार शहरों में पुलिस शिकायत दर्ज की गई है।

विज्ञापन
FIR files against kangana ranaut azadi statement in Rajasthan jaipur jodhpur udaipur by congress women unit
कंगना रणौत, जयपुर के कोतवाली थाने में महिला कांग्रेस की अध्यक्ष - फोटो : Social Media

विस्तार

कंगना रणौत बॉलीवुड की वो अभिनेत्री हैं, जो अपने अभिनय के साथ-साथ अपने दिए गए बयानों के कारण भी खूब चर्चा में रहती हैं। हाल ही में पद्मश्री अवॉर्ड जीतने वाली कंगना रणौत ने देश की आजादी को लेकर विवादित बयान दिया था, जोकि अब उन पर ही भारी पड़ रहा है। शुक्रवार को राजस्थान में कंगना रणौत के खिलाफ चार शहरों में पुलिस शिकायत दर्ज की गई है। उदयपुर के सुखेर थाने, जयपुर कोतवाली और जोधपुर के शास्त्री नगर थाने में मुकदमा दर्ज हुआ है, इसके अलावा कोतवाली की पुलिस भी शिकायत की जांच कर रही है।

विज्ञापन


जयपुर की महिला कांग्रेस ने कंगना रणौत के खिलाफ कोतवाली थाने में मुकदमा दर्ज करवाया है। अभिनेत्री पर मामला दर्ज करवाते हुए उन्होंने आरोप लगाया है कि उन्होंने शहीद हुए क्रांतिकारियों की प्रतिष्ठा का अपमान करने और संविधान के प्रति आस्था रखने वालों को आहत किया है। महिला मोर्चा की अध्यक्ष रानी लुबाना ने कंगना के खिलाफ अपनी शिकायत में कहा कि हमारा देश 15 अगस्त 1947 को आजाद हुआ था और उस आजादी के लिए कई लोगों ने अपनी जान गंवाई थी बलिदान दिया था।

विज्ञापन

FIR files against kangana ranaut azadi statement in Rajasthan jaipur jodhpur udaipur by congress women unit
कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया

रानी लुबाना ने अपनी शिकायत में कहा वो पल हर किसी के गर्व से भरपूर था। पूरी दुनिया ने भारत की आजादी देखी है और आज भी हर कोई उन्हें सम्मान की नजर से देखता है। उन्होंने कहा, 10 नवम्बर को कंगना ने सार्वजनिक मंच पर ये बयान दिया कि 1947 में भारत को मिली आजादी वो आजादी नहीं बल्कि एक भीख है। असल आजादी हमें 2014 में मिली है। कंगना रणौत के इस बयान से संविधान पर अपनी विश्वास और आस्था रखने वाले लोगों को गहरा आघात पहुंचा है। उन्होंने कहा कि कंगना ने अपने इस बयान से सभी क्रांतिकारियों का अपमान किया है।

FIR files against kangana ranaut azadi statement in Rajasthan jaipur jodhpur udaipur by congress women unit
कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया

राजस्थान में महिला कांग्रेस ने हर जिले में अपनी जिलाध्यक्ष को कंगना रणौत के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाने का आदेश दिया है। प्रदेशाध्यक्ष रेहाना रियाज ने कहा कि वीर सावरकर को भीख में माफी मिली थी और कंगना रणौत को भीख में पद्मश्री मिला है। लेकिन आजादी भीख से नहीं मेहनत और कड़े संघर्ष से मिली है। कंगना के खिलाफ महिला कांग्रेस पूरे राजस्थान में शिकायत दर्ज करवा रही है।

विज्ञापन

FIR files against kangana ranaut azadi statement in Rajasthan jaipur jodhpur udaipur by congress women unit
कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया

प्रदेशाध्यक्ष रेहाना रियाज का कहना है कि कंगना ने इस तरह का आपत्तिजनक बयान देकर स्वतन्त्रता सेनानियों, शहीदों और संविधान का अपमान किया है। ये देशद्रोह की श्रेणी में आता है और उन पर आपराधिक मुकदमा दर्ज करते हुए उन्हें गिरफ्तार करना चाहिए। कंगना के खिलाफ उदयपुर के सुरेख थाना, जोधपुर के शास्त्रीनगर थाने और चूरू में भी कंगना रणौत के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed