फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Kamla Chhabra death Renowned Casting Director Mukesh Chhabra mother is no more funeral to be held in Oshiwara

दुखद: कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा की मां का निधन, शुक्रवार को ओशिवारा में होगा अंतिम संस्कार

Thu, 13 Apr 2023 11:21 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Thu, 13 Apr 2023 11:21 PM IST
सार

मशहूर कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा की मां कमला छाबड़ा का आज मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में निधन हो गया।

विज्ञापन
Kamla Chhabra death Renowned Casting Director Mukesh Chhabra mother is no more funeral to be held in Oshiwara
मुकेश छाबड़ा की मां कमला छाबड़ा का निधन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

विस्तार

मशहूर कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा की मां कमला छाबड़ा का आज निधन हो गया। वह पिछले दो हफ्तों से मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती थीं। इस खबर के बाद से बॉलीवुड इंडस्ट्री में शोक की लहर है। दुखद खबर मिलने के बाद इंडस्ट्री के कई बड़े सितारे मुकेश से मिलने अस्पताल पहुंचे।

विज्ञापन

Kamla Chhabra death Renowned Casting Director Mukesh Chhabra mother is no more funeral to be held in Oshiwara
सुनील ग्रोवर, विकास बहल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण, नूपुर सेनन, फराह खान, सुनील ग्रोवर, विकास बहल जैसे कई सितारे अपने परेशान दोस्त मुकेश छाबड़ा का मुश्किल वक्त में साथ निभाने अस्पताल पहुंचे। कमला छाबड़ा का अंतिम संस्कार शुक्रवार 14 अप्रैल को मुंबई के ओशिवारा शमशान घाट में सुबह 10 बजे किया जाएगा।

Neena Gupta: सतीश कौशिक को याद कर भावुक हुईं नीना गुप्ता, कहा- साथ डिनर नहीं करने का रहेगा पछतावा

विज्ञापन
विज्ञापन

Kamla Chhabra death Renowned Casting Director Mukesh Chhabra mother is no more funeral to be held in Oshiwara
मुकेश छाबड़ा की मां कमला छाबड़ा का निधन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

रिपोर्ट्स के अनुसार, कमला छाबड़ा की हालत काफी दिनों से नाजुक थी, जिस कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बीते तीन दिनों में कमला की स्थिति गंभीर हो गई थी और वह होश में नहीं आई थीं। डॉक्टरों ने उन्हें बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन उन्होंने 73 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया। इस दुखद खबर की जानकारी मुकेश ने अपने सोशल मीडिया हैंडल के जरिए दी। उन्होंने एक पोस्ट साझा करते हुए लिखा कि उनकी मां की आत्मा को शांति मिले। अब इंडस्ट्री की तमाम हस्तियां और फैंस संवेदनाएं व्यक्त कर रहे हैं।

Bollywood Celebs: पहली बार साथ काम करने जा रहे हैं ये हीरो-हीरोइन, इन फिल्मों में मचाएंगे धमाल

विज्ञापन

Kamla Chhabra death Renowned Casting Director Mukesh Chhabra mother is no more funeral to be held in Oshiwara
मुकेश छाबड़ा की मां कमला छाबड़ा का निधन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

मुकेश छाबड़ा बॉलीवुड इंडस्ट्री के मशहूर कास्टिंग निर्देशक हैं। उन्होंने 300 से अधिक फिल्मों के अलावा वेब सीरीज और विज्ञापनों में कास्टिंग की है। मुकेश ने सुशांत सिंह राजपूत, मृणाल ठाकुर, राजकुमार राव और फातिमा सना शेख के फिल्मी करियर में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

Rhea Chakraborty: तीन साल बाद सेट पर लौटीं रिया चक्रवर्ती, वीडियो साझा कर बोलीं- समय मुश्किल था लेकिन...

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed