फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Rhea Chakraborty crying happy tears as she returns on set of Roadies after 3 years shares emotional video

Rhea Chakraborty: तीन साल बाद सेट पर लौटीं रिया चक्रवर्ती, वीडियो साझा कर बोलीं- समय मुश्किल था लेकिन...

Thu, 13 Apr 2023 10:51 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Thu, 13 Apr 2023 10:51 PM IST
सार

रिया चक्रवर्ती तीन साल बाद इंडस्ट्री में वापसी कर रही हैं, जिसकी खुशी उन्होंने एक वीडियो साझा करते हुए जाहिर की। भावुक होते हुए अभिनेत्री ने फैंस का शुक्रिया अदा किया।

विज्ञापन
Rhea Chakraborty crying happy tears as she returns on set of Roadies after 3 years shares emotional video
रिया चक्रवर्ती - फोटो : social media

विस्तार

अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती तीन साल बाद शोबिज में वापसी कर रही हैं। रिया आखिरी बार साल 2020 में आई फिल्म 'चेहरे' में नजर आई थीं। अब रिया जल्द टीवी पर नजर आने वाली हैं। वह एमटीवी रोडीज 19 में गैंग लीडर के रूप में नजर आएंगी। इस बात की जानकारी अभिनेत्री ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो साझा करते हुए दी और अपनी खुशी जाहिर की।

विज्ञापन

Rhea Chakraborty crying happy tears as she returns on set of Roadies after 3 years shares emotional video
रिया चक्रवर्ती - फोटो : social media

तीन साल बाद काम पर लौटने की खुशी रिया ने एक वीडियो के जरिए साझा की, जिसमें वह शूट पर जाने के लिए मेकअप करवाती नजर आ रही थीं। वीडियो में अभिनेत्री ने बताया कि सेट पर आकर वह बहुत अच्छा महसूस कर रही हैं। तीन साल बाद सेट पर लौटना उनके लिए काफी अच्छा है। काफी समय बाद वैनिटी वैन में वह बिल्कुल नया जैसा महसूस कर रही हैं और खास बात यह है कि तीन साल पहले वह इसी सेट पर फिल्म 'चेहरे' के सूट के लिए इसी वैनिटी वैन में थीं।

Bollywood: कई फिल्मों में एक नाम का किरदार निभा चुके ये सितारे, कोई बना 'राहुल' तो कोई बॉलीवुड का 'प्रेम'

विज्ञापन
विज्ञापन

Rhea Chakraborty crying happy tears as she returns on set of Roadies after 3 years shares emotional video
रिया चक्रवर्ती - फोटो : सोशल मीडिया

इस वीडियो को साझा करते हुए रिया चक्रवर्ती ने कैप्शन में लिखा, 'इंतजार काफी लंबा रहा। सेट पर लौटना और काम पर लौटना, यह एक अलग खुशी है, जिसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता। आप सबके प्यार और समर्थन के लिए धन्यवाद। समय मुश्किल रहा, लेकिन आपका प्यार भी सच्चा था। खुशी के आंसू बह रहे हैं।

Ved: रितेश-जेनेलिया की 'वेड' थिएटर के बाद अब ओटीटी पर धमाल मचाने को तैयार, जानें दर्शक कहां देख सकते हैं फिल्म

विज्ञापन

Rhea Chakraborty crying happy tears as she returns on set of Roadies after 3 years shares emotional video
रिया चक्रवर्ती - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल, सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद रिया चक्रवर्ती कानूनी पचड़े में फंस गई थीं। सुशांत के परिवार ने रिया को अभिनेता की मौत का जिम्मेदार ठहराया था, जिसके बाद ड्रग्स से जुड़े मामले में पुलिस ने रिया को गिरफ्तार किया। हालांकि, साल 2020 में वह जमानत पर रिहा हो गईं। अब उनकी जिंदगी पटरी पर लौट रही है और वह फैंस का मनोरंजन करती नजर आएंगी। फैंस भी रिया के वीडियो पर कमेंट कर रहे हैं और उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएं दे रहे हैं।

Bad Boy: नमाशी चक्रवर्ती-अमरीन की 'बैड बॉय' का धमाकेदार ट्रेलर जारी, सिनेमाघरों में इस दिन दस्तक देगी फिल्म

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed