{"_id":"b6d3b52a-9864-11e2-b06d-d4ae52bc57c2","slug":"kamasutra-3d-now-late","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस साल रिलीज नहीं हो पाएगी 'कामसूत्र 3डी'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
इस साल रिलीज नहीं हो पाएगी 'कामसूत्र 3डी'
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Fri, 29 Mar 2013 05:05 PM IST
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
'कामसूत्र 3डी' फिल्म एक बार फिर चर्चाओं में है। इस बार चर्चा इसके शूटिंग शेड्यूल पिछड़ने को लेकर है। फिल्म की शूटिंग अभी भी शुरू नहीं हो पायी है। इसे देखकर लग रहा है कि यह फिल्म अब शायद ही इस साल रिलीज हो पाए।
निर्देशक रूपेश पॉल की फिल्म 'कामसूत्र 3डी' की शूटिंग में देरी हो गई है और इसलिए यह फिल्म तय योजना के मुताबिक प्रदर्शित नहीं हो पाएगी। इसकी पुष्टि स्वयं पॉल ने की। उन्होंने इस पर निराशा जताई।
'कामसूरत्र 3डी' की शूटिंग 20 मार्च से यहां शुरू होनी थी, लेकिन फिलहाल इसे 12 अप्रैल तक टाल दिया गया है। पॉल ने कहा, "फिल्म 'कामसूत्र 3डी' की शूटिंग में देरी मेरी इससे पहले की फिल्म 'संत ड्रैकुला 3डी' को लेकर कुछ विवादों के कारण हुई है।
कुछ ईसाई संगठनों ने यह कहते हुए फिल्म पर प्रतिबंध की मांग की है कि यह धार्मिक भावनाओं को आहत करती है। इसे लेकर कुछ प्रदर्शन हुए हैं, जिसके कारण हमने फिल्म 'कामसूत्र 3डी' की शूटिंग 12 अप्रैल तक के लिए टाल दी है।"
'कामसूत्र 3डी' विवादास्पद मॉडल शर्लिन चोपड़ा की पहली फिल्म है, जिसमें वह मुख्य भूमिका निभा रही हैं। पहले यह फिल्म शर्लिन को लेकर विवादों में आयी थी।