{"_id":"66688004-5951-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"kamal-hassan-begins-vishwaroopam-sequel-shoot","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिलीज से पहले ही बनने लगा 'विश्वरूपम' का सीक्वल","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
रिलीज से पहले ही बनने लगा 'विश्वरूपम' का सीक्वल
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Tue, 08 Jan 2013 10:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
11 जनवरी को रिलीज होने वाली फिल्म 'विश्वरूपम' अलग-अलग कारणों की वजह से चर्चा में रही है। कभी यह फिल्म डीटीएच अधिकार फिल्म रिलीज के साथ ही बेचे जाने की वजह से चर्चाओं में आई तो कभी इसके बजट को लेकर अब ताजा खबर यह है कि इस फिल्म का सीक्वल भी बनना शुरू हो गया है।
विज्ञापन
यह अपने तरह का एक रिकॉर्ड होगा जब फिल्म रिलीज से पहले ही किसी फिल्म का सीक्वल बनना शुरू हो जाए। बन रही इस सीक्वल फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है। इस फिल्म की स्टारकॉस्ट वही है जो विश्वरूपम पार्ट 1 की है। कमल हसन अपनी इस फिल्म को लेकर काफी उत्साहित हैं। कमल हसन का कहना है कि यह फिल्म हिंदी और साऊथ के दर्शकों द्वारा बराबर पसंद की जाएगी। उन्होंने कि फिल्म का बजट लगभग 100 करोड़ रूपए है और हमें उम्मीद है कि हम इस फिल्म से 350 करोड़ रूपए कमाएंगे।
विज्ञापन
खबर ये भी है कि कमल हासन ने पुलिस में ये शिकायत दर्ज करायी है कि उन्हें फिल्म की रिलीज को लेकर काफी धमकियां मिल रही हैं कि फिल्म पाइरेटेड की जाएगी और साथ ही फिल्म की स्क्रीनिंग के दौरान सिनेमाहॉलों की पावर सप्लाइ काट दी जाएगी। मालूम हो कि कमल हसन अपनी इस फिल्म को मल्टीप्लेक्सों के साथ ही उसी दिन डीटीएच में भी रिलीज करना चाहते हैं। इस बात को लेकर कई मल्टीप्लेक्स कंपनियां नाराज हैं।
विज्ञापन