फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Kalki Koechlin revealed about her boyfriend Guy Hershberg said I am married and I have a four year daughter

Kalki Koechlin: कल्कि केकलां ने किया चौंकाने वाला खुलासा, बोलीं- 'हां मैं शादीशुदा हूं और मेरी एक बेटी है'

Sun, 29 Sep 2024 11:16 AM IST
तनु चतुर्वेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तनु चतुर्वेदी Updated Sun, 29 Sep 2024 11:16 AM IST
सार

अभिनेत्री कल्कि केकलां ने एक चौंकाने वाला खुलासा किया है। उन्होंने कहा कि वह अपने बॉयफ्रेंड गाय हर्शबर्ग से शादी कर चुकी हैं और उनकी एक चार साल की बेटी भी है। आइए आपको बताते हैं कि अपनी शादी को लेकर कल्कि ने और क्या कहा है।

विज्ञापन
Kalki Koechlin revealed about her boyfriend Guy Hershberg said I am married and I have a four year daughter
कल्कि केकलां - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अभिनेत्री कल्कि केकलां ने अपने बॉयफ्रेंड गाय हर्शबर्ग के साथ शादी करने को लेकर चौंकाने वाला खुलासा किया है. उन्होंने कहा कि वह शादीशुदा हैं और उनकी एक बेटी है। आपको बता दें कि हाल ही में कल्कि ने एक बातचीत के दौरान कहा था कि उनका अपने बॉयफ्रेंड से शादी का कोई प्लान नहीं है, लेकिन अब उन्होंने कहा है कि वह शादी कर चुकी हैं और अपनी जिंदगी को निजी रखना पसंद करती हैं।
विज्ञापन

IIFA 2024 Winners: आईफा में छा गए शाहरुख खान, रणबीर की 'एनिमल' बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म

विज्ञापन
गाय हर्शबर्ग से शादी कर चुकी हैं कल्कि
कल्कि केकलां ने एक इंटरव्यू के दौरान खुलासा किया है कि वह शादीशुदा हैं और उनकी चार साल की एक बेटी भी है। कल्कि ने कहा कि उन्होंने हर्शबर्ग से शादी कर ली है। मुझे बिना शादी के ही बच्ची होने को लेकर ट्रोल किया जाता था, लेकिन अब मेरे पास इस सब बातों के लिए समय नहीं है। कल्कि ने कहा, 'अब मैं शादीशुदा हूं और मेरी एक बेटी भी है। मुझे नहीं लगता कि मेरे पास इन सब बेकार बातों के लिए समय है। मुझे ऐसा लगता है कि ऐसा पहले होता था, हमारी अपनी कुछ सीमाएं और नियम होने चाहिए'। कल्कि ने कहा कि एक ऐसा इंसान मिलना बहुत मुश्किल है जिसके साथ आप अच्छा महसूस करें। साथ ही वो किनारे पर खड़ा हो, जब आपके साथ सेल्फी ली जा रही हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

Pankaj Tripathi: जब शादी से पहले पत्नी मृदुला के लिए लड़का देखने गए थे पंकज त्रिपाठी, पढ़िए दिलचस्प किस्सा

अनुराग कश्यप से शादी को लेकर बोलीं कल्कि
कल्कि केकलां ने अपनी पहली शादी को लेकर बात की है। कल्कि ने कहा, 'मैं मानती हूं, तब मैं बहुत छोटी थी और मुझे ये सब बहुत मुश्किल लगता था। मैं हमेशा उनके साथ एक ऐसी जगह पर जाना चाहती थी, जो किसी की भी पहुंच के बाहर हो, लेकिन अब मुझे लगता है कि ये सब जीवन का हिस्सा है। अब मैं अपने जीवन को बहुत ही निजी रखना पसंद करती हूं'। बता दें कि कल्कि केकलां ने निर्देशक अनुराग कश्यप से साल 2011 में शादी की थी। साल 2015 में दोनों का तलाक हो गया था।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed