फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   IIFA 2024 Shah rukh Khan wins best actor Ranbir kapoor Film animal best picture see winners list

IIFA 2024 Winners: आईफा में छा गए शाहरुख खान, रणबीर की 'एनिमल' बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म

Sun, 29 Sep 2024 09:15 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Sun, 29 Sep 2024 09:15 AM IST
सार

आईफा 2024 अवॉर्ड्स के दूसरे दिन बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान का जलवा देखने को मिला। इस कार्यक्रम में उन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार दिया गया। वहीं, रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल को सर्वश्रेष्ठ फिल्म चुना गया। 
 

विज्ञापन
IIFA 2024 Shah rukh Khan wins best actor Ranbir kapoor Film animal best picture see winners list
शाहरुख खान, संदीप रेड्डी वांगा, रानी मुखर्जी - फोटो : इंस्टाग्राम- आईफा

विस्तार

इंटरनेशनल इंडियन फिल्म एकेडमी अवॉर्ड 2024 (आईफा) का दूसरा दिन सितारों से सजा नजर आया। बॉलीवुड की कई बड़ी हस्तियों ने इस कार्यक्रम में शिरकत की। हेमा मालिनी, रेखा, शाहरुख खान, रानी मुखर्जी, अनिल कपूर, बॉबी देओल, विक्की कौशल, शाहिद कपूर और कृति सनोन जैसे सितारे ने शामिल होकर इस कार्यक्रम में चार चांद लगाए। 

विज्ञापन

Arshad Warsi: जोकर वाले बयान पर हुई आलोचना के बाद अरशद ने तोड़ी चुप्पी, प्रभास की तारीफ में कह दी यह बड़ी बात

विज्ञापन

महफिल में छा गए शाहरुख खान

इस कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण में से एक बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान थे, जिन्होंने न केवल कार्यक्रम की मेजबानी की, बल्कि अपने खास अंदाज से दर्शकों का खूब मनोरंजन भी किया। मंच पर उनके साथ विक्की कौशल और करण जौहर भी नजर आए। इसके अलावा किंग खान ने 'झूमे जो पठान' पर एक शानदार डांस प्रस्तुत कर लोगों का दिल जीत लिया। आइए जानते हैं कि आईफा 2024 में किस श्रेणी में किसने पुरस्कार जीते...

आईफा 2024 विजेताओं की पूरी सूची 

1. सर्वश्रेष्ठ फिल्म- भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, प्रणय रेड्डी वांगा- एनिमल 
2.  सर्वश्रेष्ठ निर्देशन विधु विनोद चोपड़ा- 12वीं फेल 
3. सर्वश्रेष्ठ एक्टर (महिला) रानी मुखर्जी- मिसेज चटर्जी बनाम नॉर्वे 
4. सर्वश्रेष्ठ एक्टर (पुरुष) शाहरुख खान- जवान 
5. सर्वश्रेष्ठ सहायक भूमिका (महिला) शबाना आजमी - रॉकी और रानी की प्रेम कहानी 
6.  सर्वश्रेष्ठ सहायक भूमिका (पुरुष) अनिल कपूर- एनिमल 
7. नकारात्मक भूमिका- बॉबी देओल- एनिमल 
8. संगीत निर्देशन- प्रीतम, विशाल मिश्रा, मनन भारद्वाज, श्रेयस पुराणिक, जानी, भूपिंदर बब्बल, आशिम केमसन, हर्षवर्धन रामेश्वर- एनिमल 
9. प्लेबैक सिंगर- भूपिंदर बब्बल- अर्जन वैली- एनिमल 
10. पार्श्व गायिका (महिला) शिल्पा राव- चलेया- जवान 
 
विज्ञापन

आईफा रॉक्स से खत्म होगा तीन दिवसीय समारोह
बता दें कि तीन दिवसीय समारोह की शुरुआत 27 सितंबर को आईफा उत्सवम के साथ हुई थी जो दक्षिणी फिल्म उद्योगों- तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ को समर्पित एक कार्यक्रम है। आईफा 2024 का समापन 29 सितंबर को आईफा रॉक्स के साथ होगा। इस कार्यक्रम में हनी सिंह, शिल्पा राव और शंकर-एहसान-लॉय जैसे दिग्गज कलाकार दर्शकों के लिए लाइव प्रस्तुति देंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed