फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   know about pankaj tripathi love story when he went to see groom for his wife mridula before marriage

Pankaj Tripathi: जब शादी से पहले पत्नी मृदुला के लिए लड़का देखने गए थे पंकज त्रिपाठी, पढ़िए दिलचस्प किस्सा

Sun, 29 Sep 2024 09:16 AM IST
तनु चतुर्वेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तनु चतुर्वेदी Updated Sun, 29 Sep 2024 09:16 AM IST
सार

अभिनेता पंकज त्रिपाठी ने एक बातचीत के दौरान साझा किया कि कैसे उन्हें अपनी ही पत्नी के लिए शादी से पहले लड़का देखने भेज दिया गया था। इसके बाद मृदुला ने कैसे शादी तोड़ी और उनके साथ दिल्ली में लड़कों के हॉस्टल में रहने पहुंच गई थीं। 

विज्ञापन
know about pankaj tripathi love story when he went to see groom for his wife mridula before marriage
पंकज त्रिपाठी- मृदुला - फोटो : इ्ंस्टाग्राम

विस्तार

बॉलीवुड अभिनेता पंकज त्रिपाठी अक्सर अपनी फिल्मों और परिवार की बातों को लेकर चर्चा में रहते हैं। पंकज त्रिपाठी ने बताया कि अपने स्ट्रगल के दिनों में उनको ज्यादा परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा था। पंकज त्रिपाठी ने कहा कि पत्नी मृदुला ने उनकी मदद की थी। पत्नी ने ही पूरा घर संभाल लिया था, जब वह इंडस्ट्री में काम ढूंढ रहे थे। इतना ही नहीं पंकज त्रिपाठी ने यह भी बताया कि एक बार उन्हें अपनी ही पत्नी का रिश्ता देखने के लिए भेज दिया गया था।
विज्ञापन

Ranbir Kapoor: इन 10 निर्देशकों ने रणबीर को बनाया हीरो नंबर वन, हर एक ने बताई किरदार की एक खास खूबी

विज्ञापन
बड़ी बहन की सगाई में हुई थी दोनों की मुलाकात
पंकज त्रिपाठी ने एक बातचीत के दौरान कहा कि उन्हें अपनी शादी से पहले मृदुला की अरेंज मैरिज के लिए लड़का देखने भेज दिया गया था। मृदुला ने पंकज को अपने भाई की सगाई में पहली बार देखा था। उन्हें बाद में पता चला कि पंकज दुल्हन के छोटे भाई हैं। दोनों का इसके बाद मिलना जारी रहा और दोनों को प्यार हो गया। पंकज त्रिपाठी ने एक बातचीत के दौरान बताया कि मृदुला के परिवार वाले कुछ समय बाद ही उनकी शादी के लिए रिश्ता देख रहे थे। इस दौरान पंकज को भी भेजा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

Ranbir Kapoor: वाईआरएफ की 'धूम 4' में धमाल मचाएंगे रणबीर कपूर? फिल्म में नहीं लौंटेंगे अभिषेक बच्चन-उदय चोपड़ा!

मृदुला के लिए लड़का देखने गए थे पंकज त्रिपाठी
एक बातचीत के दौरान मृदुला ने कहा, 'पंकज मेरे भाई और भाभी के साथ मेरे लिए लड़का देखने गए थे। पंकज जब लड़का देखकर आए तो उन्होंने कहा कि यह उनके लिए एक अच्छा रिश्ता है। उन्हें इस शादी के बाद किसी प्रकार की परेशानी नहीं होगी, 'भौतिक सुख' की कमी नहीं होगी। मुझे उस समय हिंदी नहीं आती थी, तब मैंने पंकज से पूछा इसका मतलब क्या होता है। उन्होंने मुझे बताया कि मुझे किसी भी भौतिक सुख सुविधाओं की कमी नहीं होगी। तब मुझे ऐसा लगा कि मैं कुछ बहुत कीमती खो दूंगी'।

Urvashi Rautela: परिणीति से पहले उर्वशी को ऑफर हुई थी 'इशकजादे', मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता के लिए छोड़ा मौका

लड़कों के हॉस्टल में रहती थीं मृदुला
पंकज त्रिपाठी जब नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा चल गए तो मृदुला ने अपनी शादी को तोड़ने का मन बना लिया। मृदुला ने कहा कि वही जानती हैं कि अपनी इस शादी को तोड़ने के लिए उन्होंने किस हद तक कोशिश की थी, लेकिन परेशानी ये थी कि पंकज को ये बातें कैसे बताएं। काफी सोच विचार के बाद मृदुला ने पंकज को बताया तो उन्होंने मृदुला के दिल्ली आने का इंतजाम किया। मृदुला ने कहा कि दिल्ली जाकर वह लड़कों के हॉस्टल में रहती थीं। उन्होंने कहा, "वे लड़के आज भी मुझे यह कहकर धमकाते हैं कि मैं सत्ते पे सत्ता की 'भाभी' हूं, जो अचानक आ गई और उन्हें कपड़े पहना दिए।"
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed