फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   kaitrina kaif is ill

ये क्या हो गया कैटरीना के चेहरे का हाल?

Sat, 12 Oct 2013 01:03 PM IST
अमर उजाला, मुंबई
अमर उजाला, मुंबई Updated Sat, 12 Oct 2013 01:03 PM IST
विज्ञापन
kaitrina kaif is ill
ऐसा आम लोगों के साथ ही नहीं होता कि दवा रिएक्शन कर जाए। हाल में कैटरीना कैफ के साथ भी यह हुआ है। नतीजा यह कि इन दिनों वह अपना चेहरा किसी को नहीं दिखा पा रही हैं।
विज्ञापन


उन्होंने लोगों से मिलना-जुलना भी बंद कर रखा है। सूत्रों के अनुसार पिछले दिनों जब उन्हें वायरल फीवर आया तो डॉक्टर ने एंटीबायोटिक्स के ऐसे हैवी डोज लिख दिए, जिनकी वजह से बुखार तो उतर गया मगर कैट का चेहरा सूज गया।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि अब कैट बुरी तरह परेशान हैं और उन्होंने अपने करीब पंद्रह दिन के सारे कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं। जिसमें एक बड़ी कंपनी के विज्ञापन की शूटिंग भी शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक, ‘कैटरीना के इस हाल के बाद उनकी फिल्म बैंग बैंग तथा निर्देशक कबीर खान की एक अनाम फिल्म की शूटिंग की तारीख तक आगे बढ़ा दी गई है। कैटरीना को नवंबर के अंत तक अपना यह काम पूरा करना था।


सूत्रों ने बताया कि कैटरीना के सामने अभी ‘धूम 3’ की डबिंग का काम भी बाकी है। ऐसे में वह खुद और उनके नजदीकी उनके जल्दी स्वस्थ होने की ईश्वर से कामना कर रहे हैं। तय है कि कैटरीना के प्रशंसक भी इस मामले में पीछे नहीं रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed