फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   'kai po che' and 'zilla ghaziabad' this friday

इस शुक्रवार 'काई पो चे' के साथ 'जिला गाजियाबाद'

Wed, 20 Feb 2013 11:00 AM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Wed, 20 Feb 2013 11:00 AM IST
विज्ञापन
'kai po che' and 'zilla ghaziabad' this friday

इस शुक्रवार अलग-अलग तरह की फिल्में रिलीज हो रही हैं। दो हिंदी फिल्मों के अलावा हॉलीवुड की सीरिज वाली फिल्म 'डाई हार्ड' की पांचवी किस्त भी इसी शुक्रवार रिलीज होगी। यह फिल्म हिंदी के साथ तमिल, तेलुगू और पंजाबी भाषा में भी रिलीज हो रही है।

विज्ञापन


चेतन भगत के चर्चित और खूब पढ़े गए उपन्यास 'थ्री मिस्टेक ऑफ माई लाइफ' पर आधारित फिल्म 'काई पो चे' इस शुक्रवार को रिलीज हो रही है। फिल्म का बैकग्राउंड अहमदाबाद का है। यह तीन युवा लड़कों के सपने देखने और उन्हें पूरा करने की कहानी है। अभिषेक कपूर निर्देशित इस फिल्म में राजकुमार यादव, सुशांत सिंह राजपूत, अमित साध और अमृता पुरी ने मुख्य भूमिका निभाई है। भारत में रिलीज से पहले यह फिल्म बर्लिन फिल्म फेस्टिवल में दिखायी जा चुकी है।
विज्ञापन


लंबे समय से टल रही फिल्म 'जिला गाजियाबाद' अंततः इस शुक्रवार को रिलीज हो रही है। पिछले दिनों फिल्म के नाम को लेकर कुछ विवाद भी सामने आया था। आनंद कुमार निर्देशित इस फिल्म में संजय दत्त, अशरद वारसी, विवेक ओबेराय और मिनिषा लांबा की मुख्य भूमिका है। यह फिल्म पिछले साल अगस्त से टलती आ रही है। फिल्म पश्चिमी उत्तर प्रदेश के दो जाट परिवारों के बीच आपसी रंजिश की कहानी कहती है। इन दो फिल्मों के अलावा हॉलीवुड फिल्म 'ए गुड डे टू डाई हार्ड' भी रिलीज होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed