{"_id":"595373ef4f1c1bcc088b4c16","slug":"kabir-wants-to-go-ahead-with-another-project-with-salman-khan","type":"story","status":"publish","title_hn":"कबीर खान के साथ फिर किस्मत आजमाएंगे सल्लू, बनेंगे सीनियर सिटिजन","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
कबीर खान के साथ फिर किस्मत आजमाएंगे सल्लू, बनेंगे सीनियर सिटिजन
amarujala.com- Presented by: अपूर्वा राय
Updated Wed, 28 Jun 2017 03:22 PM IST
विज्ञापन
bollywood
कबीर खान के डॉयरेक्शन में बनी फिल्म 'ट्यूबलाइट' पर्दे पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई है। इसी बीच खबर ये आ रही है कि कबीर जल्द ही सलमान खान के साथ एक और फिल्म कर सकते हैं।
विज्ञापन
सलमान के घर ईद के मौके पर हुए गेट-टूगेदर में कबीर खान ने सलमान से मजाक करते हुए पूछा कि क्या वो एक और फिल्म उनके साथ करेंगे? कबीर के इस सवाल पर सलमान मुस्करा दिए।
विज्ञापन
आपको बता दें कि 'ट्यूबलाइट' सलमान और कबीर की पहली ऐसी फिल्म है जो पर्दे पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई है। लेकिन सलमान खान को इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता है कि ट्यूबलाइट को लेकर क्रिटिक्स ने क्या कहा है। वो आलोचनाओं से परेशान नहीं हैं। सलमान खान फिल्म में अपने कैरेक्टर चित्रित करना चाहते हैं, वे अब सिर्फ सुपर स्टार के रूप में नजर नहीं आना चाहते।
विज्ञापन
जबकि हाल ही में आई सलमान की फिल्म 'ट्यूबलाइट' में उनके कैरेक्टर को लोगों ने कुछ खास पंसद नहीं किया है। दर्शक आज भी उन्हें एक्शन थ्रिलर में देखना चाहते हैं।
कहा तो ये भी जा रहा है कि कबीर और सलमान ने 'टूबलाइट' के निर्माण के दौरान ही दूसरे प्रोजेक्ट को लेकर बातचीत की थी। जिसके मुताबिक कबीर के अगले प्रोजेक्ट में सलमान एक उम्रदराज व्यक्ति का किरदार निभाते नजर आएंगे। हांलाकि सलमान फिल्मों में अपने लुक्स को लेकर हमेशा से कॉन्शियस रहे हैं, उन्होंने हमेशा उन फिल्मों को ना कहा है जिसमे वो अपने लुक्स को लेकर सहज नहीं होते। खैर अब देखना ये है कि कबीर खान अपना अगला प्रोजेक्ट सलमान के साथ करते है या फिर किसी अन्य एक्टर के साथ।