{"_id":"5953483f4f1c1b463c8b4b2b","slug":"salman-khan-tubelight-fifth-day-box-office-collection","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांचवें दिन भी फ्यूज रही 'ट्यूबलाइट', कमाए सिर्फ 12 करोड़","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
पांचवें दिन भी फ्यूज रही 'ट्यूबलाइट', कमाए सिर्फ 12 करोड़
amarujala.com- Presented by: पवनप्रीत कौर
Updated Wed, 28 Jun 2017 01:36 PM IST
विज्ञापन
ट्यूबलाइट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सलमान खान स्टारर फिल्म 'ट्यूबलाइट' शुक्रवार को रिलीज हुई है। फिल्म की ओपनिंग काफी धीमी रही। फिल्म 5500 स्क्रीन्स पर रिलीज हुई लेकिन पांचवें दिन भी ये फिल्म कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई। बताया जा रहा है कि पांचवें दिन यानी की मंगलवार को इसने सिर्फ 12 करोड़ की ही कमाई की।
विज्ञापन
अब तक ये फिल्म 100 करोड़ का आंकड़ा नहीं छू पाई है। शुक्रवार को इसने 21.15, शनिवार को 21.17, रविवार को 22.45, सोमवार को 19.09 और मंगलवार को 12 करोड़ की कमाई की है। ऐसे में ये कुल आंकड़ा 95.86 करोड़ होता है।
विज्ञापन
#Tubelight Fri 21.15 cr, Sat 21.17 cr, Sun 22.45 cr, Mon 19.09 cr [Eid], Tue 12 cr. Total: ₹ 95.86 cr. India biz.
— taran adarsh (@taran_adarsh) June 28, 2017
विज्ञापन
पिछले कुछ सालों में ये उनकी सबसे कमजोर फिल्म रही है। पिछले साल अनुष्का शर्मा के साथ आई उनकी 'सुल्तान' ने ईद पर सबसे ज्यादा कमाई की थी। 'सुल्तान' शुक्रवार की बजाय बुधवार को ही रिलीज हुई थी और पहले ही दिन 36.54 करोड़ की कमाई की थी। फिल्म ने बुधवार से लेकर रविवार तक 180.36 करोड़ का बिजनेस किया था।
वहीं 'बजरंगी भाईजान' ने ईद के पहले वीकेंड 102.60 करोड़ कमाए थे।' पहले दिन के कलेक्शन की बात करें तो 'प्रेम रतन धन पायो' ने 40.35, 'बजरंगी भाईजान' ने 27.25 करोड़ और 'किक' मे 26.40 करोड़ की कमाई की थी।
'ट्यूबलाइट' की इस हालत का जिम्मेदार फिल्म रिव्यूज भी कहे जा सकते हैं। कई फिल्म क्रिटिक्स ने तो इसे केवल 1 स्टार ही दिए हैं। फिल्म को अगर फ्यूज कहा जाए तो कुछ गलत नहीं होगा।