{"_id":"8d3730ac-e2e2-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"junaid-introduces-girlfriend-to-aamir-khan","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपने बेटे की गर्लफ्रेंड से मिले आमिर","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
अपने बेटे की गर्लफ्रेंड से मिले आमिर
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Tue, 02 Jul 2013 12:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आमिर खान का बड़ा लड़का जुनैद खान इन दिनों कॉलेज गोइंग गर्ल सोनम वर्मा के साथ डेटिंग कर रहा है। खबर है कि उसने सोनम को अपने अब्बू से मिलवा दिया है। सवाल यह है क्या यह रिश्ता शादी में बदलने जा रहा है?
विज्ञापन
सोनम मैनेजमेंट की छात्रा हैं। जुनैद की सोनम से मुलाकात पढ़ाई के दौरान ही हुई है। सुनने में आ रहा है कि दोनों काफी समय से डेटिंग कर रहे हैं और अपने रिश्ते को लेकर गंभीर हैं।
विज्ञापन
रिश्ते की गंभीरता का अंदाजा इसी बात से लगता है कि जुनैद ने सोनम को आमिर खान से मिलवा दिया है। इंडस्ट्री में इस बात के कयास लगने लगे हैं कि क्या जुनैद अभी से शादी को लेकर गंभीर है।
विज्ञापन
लोग कह रहे हैं कि जुनैद पूरी तरह से अपने पिता के रास्ते पर है। आमिर खान को भी कॉलेज के समय ही रीना दत्ता से प्यार हुआ था। आमिर की शादी भी कम उम्र में हो गई थी।
जुनैद इन दिनों आमिर की मुख्य भूमिका वाली फिल्म 'पीके' में सहायक निर्देशक के तौर पर काम कर रहा है। इस फिल्म के निर्देशक राजकुमार हिरानी हैं।