फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Juhi Chawla Birthday Know more about Indian richest actress Net Worth and Business

Juhi Chawla: हिंदी सिनेमा की सबसे अमीर हीरोइन की इतनी है नेट वर्थ, जानिए कारोबार का सार और विस्तार

Wed, 13 Nov 2024 08:52 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Wed, 13 Nov 2024 08:52 AM IST
सार

जूही चावला हिंदी फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर अदाकारा हैं। वह मौजूदा समय की सबसे अमीर अभिनेत्री भी हैं। उनके जन्मदिन पर आइए जानते हैं कि अभिनेत्री कितने करोड़ी की संपत्ति की मालकिन हैं। 

विज्ञापन
Juhi Chawla Birthday Know more about Indian richest actress Net Worth and Business
जूही चावला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जूही चावला भारतीय फिल्म इंडस्ट्री की मंझी हुई अभिनेत्रियों में से एक हैं। साल 1984 में मिस इंडिया का खिताब अपने नाम करने के बाद उन्होंने फिल्म सल्तनत में एक छोटी सी भूमिका निभाकर अभिनय की दुनिया में कदम रखा। यह फिल्म साल 1986 में आई थी, लेकिन दर्शकों ने उनके काम पर ज्यादा गौर नहीं किया। अभिनेत्री को असली पहचान फिल्म कयामत से कयामत तक से मिली। इस फिल्म के लिए उन्हें बेस्ट फीमेल डेब्यू का फिल्मफेयर अवॉर्ड भी मिला। साल 2022 में उन्हें आखिरी बार पर्दे पर फिल्म शर्माजी नमकीन में देखा गया था। जूही इन दिनों अभिनय की दुनिया में काफी कम सक्रिय हैं। फिर भी वह भारत की सबसे अमीर हीरोइन हैं। आइए अभिनेत्री के जन्मदिन पर उनकी नेट वर्थ और उनके कारोबार से जुड़ी बातें आपको बताते हैं।

विज्ञापन

सबसे अमीर अभिनेत्री 

हाल ही में एक चौंकाने वाली रिपोर्ट सामने आई थी, जिसमें बताया गया था कि जूही चावला मौजूदा समय की सबसे अमीर भारतीय अभिनेत्री हैं। लोगों को यह चौंकाने वाली खबर इसलिए लगी, क्योंकि वह लंबे समय से बॉक्स ऑफिस पर एक भी हिट फिल्म नहीं दे सकी हैं। इसे बावजूद भी उनकी संपत्ति दीपिका पादुकोण, आलिया भट्ट और प्रियंका चोपड़ा जैसी आज की प्रमुख अभिनेत्रियों से कहीं ज्यादा है। जूही चावला की नेट वर्थ मौजूदा समय में 4600 करोड़ रुपये आंकी गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

90 के दशक से ही पड़ी नींव

जूही चावला के सबसे अमीर अभिनेत्री बनने की नींव 90 के दशक में पड़ चुकी थी। उस समय फिल्म इंडस्ट्री में नया मोड़ आया था, जब कलाकारों को एक फिल्म के लिए एक करोड़ रुपये मिलने लगे थे। इसी दौर में कई सितारों ने विज्ञापन सौदे में बड़े बदलाव किए, जिससे उन्हें अधिक से अधिक संपत्ति अर्जित करने का अवसर प्राप्त हुआ। जूही चावला उस समय ऐसा करने वाले कलाकारों की सूची में सबसे आगे थीं। उन्होंने उस दौर में एक ऐसी विरासत बनाई, जो आज भी इंडस्ट्री में फल फूल रही है।

विज्ञापन

संपत्ति के मामले में दूर-दूर तक नहीं कोई अभिनेत्री

हुरुन रिच लिस्ट 2024 के अनुसार संपत्ति के मामले में वह अपने दोस्त शाहरुख खान से ही केवल पीछे हैं। जबकि उनके समकालीन साथी सितारे उनके आस-पास भी नजर नहीं आते हैं। अभिनेत्री की इस वित्तीय सफलता का श्रेय न केवल उनके अभिनय करियर को दिया जाता है, बल्कि उनके समझदारी भरे व्यावसायिक निवेशों को भी दिया जाता है। जूही की आमीरी का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि उनके बाद की पांच सबसे अमीर अभिनेत्रियों की कुल संपत्ति भी जोड़ दें तो भी यह जूही की कुल संपत्ति से कम होगी।

कारोबार का सार और विस्तार

अभिनय की दुनिया में कम सक्रियता के बाद भी उन्होंने अपनी आय के स्रोतों में रणनीतिक रूप से विविधता लाई है। यही वजह है कि वह आज इस मुकाम पर खड़ी हैं। वह रेड चिलीज ग्रुप की सह-संस्थापक हैं, जो फिल्म निर्माण में एक प्रमुख कंपनी है। इसके अलावा वह इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की टीम कोलकाता नाइट राइडर्स की सह-मालकिन भी हैं। इसके अलावा वह अपने पति, जय मेहता के साथ मिलकर रियल एस्टेट और अन्य व्यवसायों में पर्याप्त निवेश किया है।
Vikrant Massey: फिल्मों में आने से पहले परेशानी में रहे विक्रांत मैसी, बोले- मां के टिफिन सर्विस से चलता था घर

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed