फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   jomby film 'go goa gone' release this friday

पहली जॉम्बी फिल्म 'गो गोवा गॉन' इस शुक्रवार

Wed, 08 May 2013 03:21 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Wed, 08 May 2013 03:21 PM IST
विज्ञापन
jomby film 'go goa gone' release this friday

भारत की पहली जॉम्बी फिल्म 'गो गोवा गॉन' इस शुक्रवार को रिलीज हो रही है। इस फिल्म के साथ करन जौहर बैनर की एक एक्सपेरीमेंटल कॉमेडी फिल्म 'गिप्पी' भी दर्शकों के लिए उपलब्ध होगी।

विज्ञापन


'गो गोवा गॉन' के साथ भारत में जॉम्बी फिल्मों की शुरुआत हो रही है। सैफ अली खान द्वारा प्रोड्यूस की गयी इस फिल्म में सैफ ने मुख्य भूमिका भी निभायी है। इस जॉम्बी कॉमेडी फिल्म में कुणाल केमु, वीरदास और पूजा गुप्ता की भी खास भूमिका है।
विज्ञापन


राजनिधि मोरू और कृष्णा डीके निर्देशित इस फिल्म का प्लाट गोवा का है। जहां पर एक पार्टी में कई सारे जॉम्बी बन जाते हैं। फिल्म रिलीज होने से पहले ही फिल्म का ट्रेलर और गाने हिट हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


फिल्म का वह पोस्टर भी विवादों में था जिसमें सैफ अली खान बड़ा सा सिगार लिए हुए खड़े थे। फिल्म का एक गाना "खून चूस ले" भी खूब पसंद किया जा रहा है।

रिलीज हो रही दूसरी फिल्म 'गिप्पी' है। करन जौहर बैनर की इस फिल्म का निर्देशन सोनम नायर ने किया। 'गिप्पी' एक ऐसी लड़की की कहानी है जो मोटी होने की वजह से कई सारी तकलीफें झेलती है।

इस फिल्म के एक डायलॉग पर महिला बाल आयोग ने अपनी आपत्ति दर्ज करायी थी। हालांकि सेंसर बोर्ड ने उस आपत्ति पर कोई प्रतिक्रिया व्यक्त नहीं की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed