फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Johnny Depp Vs Amber Heard: Johnny Depp wins defamation case Amber Heard ordered to pay $15 million

Johnny Depp Vs Amber Heard: मानहानि मामले में जॉनी डेप को मिली जीत, जूरी ने अभिनेता के पक्ष में सुनाया फैसला

Thu, 02 Jun 2022 01:31 AM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Thu, 02 Jun 2022 01:31 AM IST
सार

जॉनी डेप-एम्बर हर्ड मानहानि मुकदमे में जूरी ने अपना जॉनी डेप के पक्ष में सुनाया और मामले में जूरी ने एम्बर हर्ड को मानहानि का दोषी पाया।
 

विज्ञापन
Johnny Depp Vs Amber Heard: Johnny Depp wins defamation case Amber Heard ordered to pay $15 million
एंबर हर्ड, जॉनी डेप - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हॉलीवुड सुपरस्टार जॉनी डेप बीते लंबे समय से अपनी पूर्व पत्नी एम्बर हर्ड के खिलाफ हाई-प्रोफाइल मानहानि मुकदमे को लेकर लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। जॉनी डेप और एम्बर हर्ड के लंबी कानूनी लड़ाई चल रही थी, जिसपर आखिरकार फैसला सुना दिया गया है। कई समय से चल रही इस कानूनी लड़ाई में एक के बाद कई एक हैरान कर देने वाले खुलासे सामने आए। बीते छह सप्ताह में 100 घंटे से अधिक समय की गवाही के बाद इस पूरे मामले में कोर्ट ने अपना फैसला सुना दिया है। 

विज्ञापन

जॉनी डेप-एम्बर हर्ड मानहानि मुकदमे में जूरी ने अपना जॉनी डेप के पक्ष में सुनाया। मामले में जूरी ने एम्बर हर्ड को मानहानि का दोषी पाया और फैसला सुनाया कि जॉनी डेप साबित करने में सक्षम हैं कि उन्हें बदनाम किया गया था। इसके साथ ही जूरी ने एम्बर हर्ड को 10 मिलियन डॉलर की क्षतिपूर्ति और 5 मिलियन डॉलर के दंडात्मक हर्जाने का भुगतान करने का भी आदेश दिया है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा जूरी ने जॉनी डेप को भी उनके खिलाफ एम्बर के काउंटर सूट में मानहानि के कुछ मामलों में दोषी पाया है। इस सिलसिले में अभिनेता को मुआवजे में 2 मिलियन डॉलर का भुगतान करने के लिए कहा गया है। रिपोर्ट के मुताबिक जॉनी के पक्ष में फैसला आते ही कोर्टहाउस के बाहर इकट्ठी भीड़ ने खुशी मनाती नजर आईं।

विज्ञापन

गौरतलब है कि जॉनी डेप और एम्बर के बीच कानूनी लड़ाई की शुरुआत तब शुरू हुई जब एम्बर ने 2018 में एक अखबार में लेख लिखा। इसमें उन्होंने खुद को घरेलू हिंसा का शिकार बताया। इसके बाद जॉनी डेप ने एंबर पर मानहानि का केस कर दिया था। तभी से दोनों अपनी निजी जिंदगी से जुड़े खुलासे कर रहे हैं। जॉनी और एम्बर की शादी फरवरी 2015 में हुई थी। दो साल बाद ही दोनों का तलाक हो गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed