'फोर्स-2' में करेंगे जॉन अब्राहम ओरिजिनल जादू
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड के स्टार जॉन अब्राहम एक बार फिर अपनी फिल्म फोर्स-2 में एक्शन का ओरिजिनल जादू दिखाते नजर आएंगे। 2011 में रिलीज हुई डायरेक्टर, प्रोड्यूसर विपुल अमृतलाल शाह की फिल्म ‘फोर्स’ का सीक्वल जल्द ही फ्लोर पर होगा। ‘फोर्स’ तमिल फिल्म ‘काखा काखा’ की रीमेक थी वहीं ‘फोर्स-2 (स्कवायर)’ की कहानी ओरिजिनल होगी।
इस फिल्म के जरिए लंबे अर्से बाद एक्शन में वापसी कर रहे जॉन अब्राहम के साथ निर्देशन की जिम्मेदारी ‘डेली बेली’ और टीवी शो ‘24’ के डायरेक्टर अभिनय देव निभाने जा रहे हैं।
एक्शन बेस्ड होगी जॉन अब्राहम की फिल्म
खबर है कि ‘फोर्स-2’ की शूटिंग इस साल सितंबर में शुरू हो जाएगी। 2016 में रिलीज होने जा रही यह फिल्म थ्रिलर बेस्ड है जिसमें जॉन अब्राहम लीड रोल में दिखेंगे।
डायरेक्टर अभिनय की पिछली फिल्मों और टेलीविजन शो ‘24’ की बात करें तो इन्हें दर्शकों द्वारा काफी पसंद किया गया था। इसलिए इस फिल्म से भी बॉक्स ऑफिस पर दमदार वापसी की उम्मीद लगाई जा सकती है।