{"_id":"5d6b8b4d8ebc3e01767f396d","slug":"jhalki-trailer-will-release-soon-boman-irani-will-see-in-nobel-prize-winner-kailash-satyarthi-role","type":"story","status":"publish","title_hn":"कल रिलीज होगा फिल्म 'झलकी' का ट्रेलर, बोमन ईरानी निभा रहे नोबेल विजेता कैलाश सत्यार्थी का रोल","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
कल रिलीज होगा फिल्म 'झलकी' का ट्रेलर, बोमन ईरानी निभा रहे नोबेल विजेता कैलाश सत्यार्थी का रोल
Sun, 01 Sep 2019 02:55 PM IST
anand anand
मुंबई डेस्क, अमर उजाला
मुंबई डेस्क, अमर उजाला
Published by: anand anand
Updated Sun, 01 Sep 2019 02:55 PM IST
विज्ञापन
boman Irani and Kailash Satyarthi
- फोटो : amar ujala mumbai
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय क्रिकेट टीम की पहली विश्वकप जीत पर बन रही फिल्म 83 में फारुख इंजीनियर की भूमिका निभा रहे बोमन ईरानी अपनी एक और भूमिका से दर्शकों को चौंकाने वाले हैं। बोमन फिल्म झलकी में नोबेल पुरस्कार विजेता कैलाश सत्यार्थी के जीवन की घटनाओं पर आधारित फिल्म में उनका किरदार निभा रहे हैं। इस फिल्म का ट्रेलर सोमवार को मुंबई में रिलीज होने जा रहा है।
राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार विजेता निर्देशक ब्रह्मानंद सिंह की फिल्म झलकी कैलाश सत्यार्थी के 1980 से चले आ रहे बचपन बचाओ आंदोलन पर आधारित है। कैलाश अपने इस अभियान के तहत अब तक 144 देशों में 83 हजार बच्चों के अधिकारों के लिए संघर्ष कर चुके हैं। उन्हें पांच साल पहले अपने इस काम के लिए नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है।
फिल्म में अपने किरदार के बारे में बोमन कहते हैं, ‘यह फिल्म एक छोटी सी बच्ची की कहानी है जो अपने खोए हुए भाई की तलाश में हैं। बाल मजदूरी के मकड़जाल में फंसे इस भाई की मुक्ति की कहानी ही फिल्म झलकी का आधार है। हमने फिल्म की शूटिंग मिर्जापुर जैसे इलाके में तब की जब गर्मियों में तापमान 47 डिग्री के आसपास था।’