फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Jaya Bachchan Slams Congress MLA Ramesh Kumar for his Disgusting Remark on Rape Remark

शर्मनाक: रेप पर कांग्रेस विधायक के बिगड़े बोल, अभिनेत्री जया बच्चन ने की सख्त कार्रवाई की मांग

Fri, 17 Dec 2021 04:49 PM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Fri, 17 Dec 2021 04:49 PM IST
सार

रेप जैसे शब्द पर कांग्रेस के एमएलए रमेश कुमार द्वारा दिए गए बयान की कड़ी निंदा की जा रही है। वहीं समाजवादी पार्टी की राज्य सभा सांसद जया बच्चन ने इस शर्मनाक बताते हुए, सख्त कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन
Jaya Bachchan Slams Congress MLA Ramesh Kumar for his Disgusting Remark on Rape Remark
सांसद जया बच्चन - फोटो : ANI

विस्तार

बलात्कार पर कांग्रेस विधायक रमेश कुमार की शर्मनाक टिप्पणी पर लोगों और राजनेताओं द्वारा कड़ी आलोचना की जा रही है। रमेश का यह अपमानजनक बयान तब आया जब विधायक विधानसभा में किसानों के मुद्दों पर चर्चा के लिए विधानसभा अध्यक्ष विश्वेश्वर हेगड़े कागेरी से समय की मांग करने लगे। अभद्र टिप्पणी के तुरंत बाद, समाजवादी पार्टी की सांसद व दिग्गज अभिनेत्री जया बच्चन भड़क गई।

विज्ञापन

जया बच्चन ने कहा कि यह शर्मनाक हरकत है। कांग्रेस को एमएलए रमेश कुमार पर बेहद सख्त कार्रवाई कर एक उदाहरण पेश करना चाहिए ताकि…सदन में ऐसी बात बोलने की तो छोड़ो, कोई ऐसा सोच भी न सके। उन्होंने कहा, “यह बहुत ही घिनौना मामला है। ऐसी मानसिकता वाले लोगों को सभा में बैठने का कोई अधिकार नहीं है। सरकार को ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करनी चाहिए।" अपमानजनक टिप्पणियों को 'शर्मनाक' करार देते हुए, जया ने एएनआई से कहा कि विधायक के शर्मनाक व्यवहार पर पार्टी को उनसे सख्ती से निपटना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या था पूरा मामला?

कर्नाटक विधानसभा में संवेधानिक पद पर आसीन रह चुके, पूर्व अध्यक्ष केआर रमेश कुमार ने कहा कि देखिए, एक कहावत है- जब बलात्कार को नहीं रोक पांए, तो लेट जाइए और इसका आनंद लीजिए। उन्होंने आसीन अध्यक्ष से कहा कि आप ठीक इसी स्थिति में हैं। हैरानी की बात यह है कि इस बयान पर सख्य कार्रवाई करने की बजाए विधानसभा में मौजूद अध्यक्ष हंसी के ठहाके लगाने लगे और किसी ने भी उनके इस भद्दे बयान पर कोई आपत्ति नहीं जताई।

विज्ञापन

बढ़ते विरोध के बाद मांगी माफी

विधायक केआर रमेश कुमार ने दुष्कर्म पर अपनी भद्दी और अश्लील टिप्पणी पर माफी मांगते हुए लिखा, "मैं अब से अपने शब्दों को ध्यान से चुनूंगा!" विधानसभा में "बलात्कार" के बारे में की गई अमर्यादित और लापरवाही पूर्ण टिप्पणी के लिए सभी से खेद व्यक्त करना चाहता हूं। मेरा इरादा गलत नहीं था या जघन्य अपराध को कम करने वाला नहीं था, लेकिन यह एक ऑफ द कफ टिप्पणी थी! मैं अब से अपने शब्दों को सावधानी पूर्वक आप सभी के सामने रखूंगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed