फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Jawan Tiger Shroff tweet about historic success of film Shah Rukh Khan reacts read here in detail

Jawan: बॉलीवुड के टाइगर को पसंद आई शाहरुख खान की 'जवान', एक्टर ने किंग खान की तारीफ में पढ़े कसीदे

Mon, 11 Sep 2023 02:00 PM IST
साक्षी पांडेय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी पांडेय Updated Mon, 11 Sep 2023 02:00 PM IST
सार

'जवान' को कई बड़े स्टार्स से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है। एसएस राजामौली, महेश बाबू और महेश भट्ट के बाद, टाइगर श्रॉफ ने जवान पर प्रतिक्रिया दी और शाहरुख की सराहना की है।
 

विज्ञापन
Jawan Tiger Shroff tweet about historic success of film Shah Rukh Khan reacts read here in detail
टाइगर श्रॉफ, शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान की हालिया रिलीज फिल्म 'जवान' बॉक्स ऑफिस पर कमाई के नए इतिहास रच रही है। एटली कुमार के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने महज चार दिनों में 287.06 करोड़ का कलेक्शन किया है। टिकट खिड़की पर शाहरुख खान, नयनतारा और विजय सेतुपति स्टारर इस फिल्म को दर्शकों से काफी प्यार मिल रहा है। 'जवान' को कई बड़े स्टार्स से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है। एसएस राजामौली, महेश बाबू और महेश भट्ट के बाद, टाइगर श्रॉफ ने जवान पर प्रतिक्रिया दी और शाहरुख की सराहना की है।

विज्ञापन

 

Jawan Tiger Shroff tweet about historic success of film Shah Rukh Khan reacts read here in detail
जवान के प्रीव्यू में शाहरुख खान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

टाइगर ने जवान की तारीफ में कही यह बात
टाइगर ने 'जवान' के बारे में अपने विचार एक्स (ट्विटर) पर साझा करते हुए लिखा, "बार उठाया और बार तोड़ दिया! @iamsrk सर को एक और ऐतिहासिक सफलता के लिए बधाई, ढेर सारा प्यार।" रविवार को शाहरुख ने टाइगर के इस ट्वीट का जवाब दिया और उनसे मजाकिया अंदाज में कहा, "क्या करूं टाइगर... कोई भी बार इतनी ऊंची नहीं होती!! मैं तुम्हें कलाबाजी दिखाते देखने का इंतजार कर रहा हूं... हा हा... लव यू और थैंक यू।''

विज्ञापन
विज्ञापन

Jawan Tiger Shroff tweet about historic success of film Shah Rukh Khan reacts read here in detail
टाइगर श्रॉफ - फोटो : सोशल मीडिया

'बड़े मियां छोटे मियां' में आएंगे नजर
वर्कफ्रंट की बात करे तो टाइगर जल्द ही एक्शन फिल्म 'गणपथ: पार्ट वन' में नजर आएंगे। उनकी यह फिल्म 20 अक्टूबर को रिलीज होने वाली है। इसके अलावा एक्टर अगले साल अक्षय कुमार के साथ बहुप्रतीक्षित फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' में नजर आएंगे।

Chris Evans: 'कैप्टन अमेरिका' फेम क्रिस इवांस ने गर्लफ्रेंड अल्बा बैप्टिस्टा से रचाई शादी, मौजूद रहे ये सितारे

विज्ञापन

Jawan Tiger Shroff tweet about historic success of film Shah Rukh Khan reacts read here in detail
जवान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
बॉक्स ऑफिस पर 'जवान' ने रचा इतिहास
किंग खान की फिल्म 'जवान' सात सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। किंग खान की इस फिल्म को दर्शकों से सकारात्मक समीक्षा मिली है। रिलीज के तीन दिनों के भीतर ही फिल्म ने हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषाओं से घरेलू स्तर पर 200 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की है। इस फिल्म में दीपिका पादुकोण का कैमियो अवतार फैंस को काफी पसंद आ रहा है।

यह भी पढ़ें-  AR Rahman: एआर रहमान के कार्यक्रम में पसरी दिखी अव्यवस्था, संगीतकार और आयोजकों पर फूटा फैंस का गुस्सा

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed