फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Javed Akhtar Talks About Bollywood Boycott Trend Says We Should Respect Indian Movies

Javed Akhtar: बॉलीवुड फिल्मों के बायकॉट पर जावेद अख्तर की टिप्पणी, बोले- भारतीय फिल्मों की इज्जत करनी चाहिए

Sat, 21 Jan 2023 01:52 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sat, 21 Jan 2023 01:52 PM IST
सार

हाल ही में जावेद अख्तर से जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल के दौरान बायकॉट ट्रेंड को लेकर सवाल किया गया। इसके जवाब में उन्होंने कहा, 'हमें भारतीय फिल्मों का सम्मान करना चाहिए।' 

विज्ञापन
Javed Akhtar Talks About Bollywood Boycott Trend Says We Should Respect Indian Movies
जावेद अख्तर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पिछले कुछ वक्त से बॉलीवुड में बायकॉट ट्रेंड हावी है। बीते वर्ष तमाम बड़े सितारों की फिल्मों को लेकर सोशल मीडिया पर बायकॉट ट्रेंड चला। इसका असर कई बड़े बजट की फिल्मों पर साफतौर पर नजर आया। हाल ही में पीएम नरेंद्र मोदी ने भी इस मामले पर चिंता जताई और अपनी पार्टी के नेताओं को नसीहत दी थी  कि वे फिल्मों पर गैर जरूरी टिप्पणी करने से बचें। हाल ही में मशहूर गीतकार जावेद अख्तर भी बॉलीवुड बायकॉट ट्रेंड पर बात करते नजर आए। इस दौरान उन्होंने कहा कि हमें भारतीय फिल्मों का सम्मान करना चाहिए।

विज्ञापन

Javed Akhtar Talks About Bollywood Boycott Trend Says We Should Respect Indian Movies
जावेद अख्तर - फोटो : सोशल मीडिया

हाल ही में जावेद अख्तर से जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल के दौरान बायकॉट ट्रेंड को लेकर सवाल किया गया। इसके जवाब में उन्होंने कहा, 'हमें भारतीय फिल्मों का सम्मान करना चाहिए।' फेस्टिवल के अलावा जावेद अख्तर ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में भी भारतीय सिनेमा को 'दुनिया के सबसे मजबूत सद्भावना दूतों में से एक' करार दिया। उन्होंने कहा, 'हम फिल्मों से प्यार करते हैं, चाहे वे दक्षिण, उत्तर या पूर्व से हों। फिल्मों के प्रति हमारा गहरा लगाव है। यह हमारे डीएनए में है। कहानियां हमारे डीएनए में हैं। हमारी फिल्मों में गाने हमेशा से रहे हैं, यह कोई नई बात नहीं है।'
Kangana Ranaut: कंगना ने पूरी की 'इमरजेंसी' की शूटिंग, इमोशनल नोट लिखकर बोलीं- सबकुछ गिरवी रख दिया

विज्ञापन
विज्ञापन

Javed Akhtar Talks About Bollywood Boycott Trend Says We Should Respect Indian Movies
जावेद अख्तर - फोटो : social media

जावेद अख्तर ने आगे कहा, 'एक औसत भारतीय फिल्म 135 से ज्यादा देशों में रिलीज होती है। भारतीय सिनेमा दुनिया में सबसे मजबूत गुडविल एम्बेस्डर्स में से एक है। भारत की फिल्में दुनियाभर में पसंद की जाती हैं। हमें भारतीय फिल्मों का सम्मान करना चाहिए।' इस दौरान जावेद अख्तर शाहरुख खान का जिक्र करते भी नजर आए और कहा कि विदेशों में लोग उनका नाम पूछते हैं।
Bhojprui: भोजपुरी क्वीन रानी चटर्जी ने बनाई सोशल मीडिया से दूरी, एक्ट्रेस के फैंस को लगा झटका

विज्ञापन

Javed Akhtar Talks About Bollywood Boycott Trend Says We Should Respect Indian Movies
जावेद अख्तर - फोटो : सोशल मीडिया

बातचीत के दौरान जावेद अख्तर ने कहा, 'दुनियाभर में लोग भारतीय सितारों को जानते हैं, कभी-कभी हॉलीवुड सितारों से भी ज्यादा। अगर आप जर्मनी जाते हैं और किसी को बताते हैं कि आप एक भारतीय हैं, तो उनका पहला सवाल होगा कि क्या आप शाहरुख खान को जानते हैं? हमारे लोग और हमारी फिल्में दुनिया में भारत के लिए सद्भावना फैला रही हैं। हमें इन्हें बचाना चाहिए।' बता दें कि शाहरुख खान जल्द ही फिल्म 'पठान' में नजर आएंगे। यह फिल्म 25 जनवरी को रिलीज हो रही है।
Percy Hynes White: नेटफ्लिक्स सीरीज 'वेडनेसडे' के इस एक्टर पर लगा यौन शोषण का आरोप, शो से हटाने की उठी मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed