{"_id":"63cb881d3bea204e84713b1a","slug":"bhojpuri-queen-rani-chatterjee-takes-a-break-from-social-media-shared-on-her-instagram-story-2023-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhojprui: भोजपुरी क्वीन रानी चटर्जी ने बनाई सोशल मीडिया से दूरी, एक्ट्रेस के फैंस को लगा झटका","category":{"title":"Bhojpuri","title_hn":"भोजपुरी","slug":"bhojpuri"}}
Bhojprui: भोजपुरी क्वीन रानी चटर्जी ने बनाई सोशल मीडिया से दूरी, एक्ट्रेस के फैंस को लगा झटका
Sat, 21 Jan 2023 12:58 PM IST
ज्योति वर्मा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: ज्योति वर्मा
Updated Sat, 21 Jan 2023 12:58 PM IST
सार
भोजपुरी इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री रानी चटर्जी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी साझा की थी। उस स्टोरी में उन्होंने लिखा था कि मैं सोशल मीडिया से ब्रेक ले रही हूं, थैंक्यू, जिसके बाद अभिनेत्री के इंस्टाग्राम की प्रोफाइल फोटो नजर नहीं आ रही है।
विज्ञापन
Rani Chatterjee
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भोजपुरी इंडस्ट्री की मशहूर और बोल्ड एक्ट्रेस रानी चटर्जी ने सोशल मीडिया से दूरी बना ली है। रानी चटर्जी भोजपुरी इंडस्ट्री की बेबाक अभिनेत्रियों में से एक हैं। वह अक्सर लोगों के सामने अपनी बातें रखती आई हैं। हालांकि कई बार इसको लेकर उन्हें काफी दिक्कतें भी झेलनी पड़ी हैं। यहां तक की अभिनेत्री ने भोजपुरी सिनेमा के मशहूर कलाकारों को लेकर भी कई बार बयान दिए हैं, जिसके चलते वह सुर्खियों में बनीं रही हैं।
विज्ञापन
इंस्टाग्राम पर साझा की स्टोरी
रानी चटर्जी सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर अपने फैंस के साथ फोटोज और वीडियो साझा करती रहती हैं। लेकिन हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया से दूरी बना ली है। दरअसल, बीते दिन अभिनेत्री ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक स्टोरी साझा की थी। उस स्टोरी में उन्होंने लिखा था कि मैं सोशल मीडिया से ब्रेक ले रही हूं, थैंक्यू। जिसके बाद अभिनेत्री के इंस्टाग्राम की प्रोफाइल फोटो नजर नहीं आ रही है। रानी चटर्जी के इस फैसले के बाद उनके चाहने वाले बेहद परेशान हैं।
विज्ञापन
यह भी पढ़े-Bhojpuri: भोजपुरी में गर्दा उड़ाने के बाद इन सितारों ने बॉलीवुड में ली धमाकेदार एंट्री, जानें इनकी हिट फिल्में
विज्ञापन
फैंस को रहेगा रानी चटर्जी की वापसी का इंतजार
आपको बता दें कि रानी चटर्जी भोजपुरी में कई फिल्मों में काम कर चुकी हैं। अभिनेत्री अपने अभिनय के साथ साथ खूबसूरती के लिए भी जानी जाती हैं। रानी चटर्जी फिटनेस को लेकर भी काफी चर्चा में रहती हैं। वह अक्सर अपनी एक्सरसाइज करते हुए वीडियो और फोटोज साझा करती रहती थीं। अभिनेत्री के इस फैसले के बाद फैंस को बहुत बड़ा झटका लगा है। हालांकि फैंस को रानी चटर्जी के सोशल मीडिया पर वापसी का इंतजार है।